फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Dharana Cancel in Banbasa

नेपाल प्रशासन के खिलाफ व्यापारियों का धरना 27 तक स्थगित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Dharana Cancel in Banbasa
बनबसा में धरने पर बैठे व्यापारी। - फोटो : TANAKPUR
बनबसा (चंपावत)। नेपाल में मित्रवत व्यवहार नहीं होने से नाराज भारतीय व्यापारियों ने सोमवार को दूसरे दिन भी बेमियादी आंदोलन किया। हालांकि एसडीएम हिमांशु कफल्टिया के साथ हुई वार्ता के बाद 27 नवंबर तक धरना स्थगित कर दिया है। भारतीय प्रशासन सीमा पर आवागमन सुलभ करने के लिए नेपाल प्रशासन से वार्ता करेगा।
विज्ञापन

भारतीय व्यापारियों का आरोप है कि बकाया रकम वसूली के लिए नेपाल जाने वाले व्यापारियों से नेपाल प्रशासन का रवैया बेहद खराब है। इससे नाराज व्यापारियों ने रविवार को नेपाल प्रशासन के खिलाफ केनाल गेट के करीब बेमियादी धरना शुरू कर दिया था। सोमवार शाम तक धरना जारी रहा। धरना स्थल पर शाम को पहुंचे एसडीएम हिमांशु कफल्टिया ने व्यापारियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं को डीएम के समक्ष रखने का आश्वासन दिया। एसडीएम ने कहा कि डीएम के निर्देश पर नेपाल प्रशासन से वार्ता कर समस्या का समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा। कोतवाल धर्मवीर सोलंकी के नेतृत्व बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। व्यापार मंडल अध्यक्ष भरत भंडारी ने कहा कि 27 नवंबर तक मांगे नहीं मानी गईं तो वे सीमा पर जोरदार प्रदर्शन करेंगे। वहां व्यापार मंडल अध्यक्ष भरत भंडारी, महामंत्री संजय पारीक, उपाध्यक्ष पवन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल, व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष संजय अग्रवाल, जिला कोषाध्यक्ष जगजीत सिंह गांधी, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष परमजीत सिंह गांधी, सत्यनारायण गोयल, पूर्णानंद कापड़ी, बलवंत पारीक, राकेश गुप्ता, प्रेमचंद्र अग्रवाल, रामदास अग्रवाल, रामसेवक अग्रवाल, विजय जोशी, राजेंद्र कश्यप, पवन पारीक, सुशील देवल, सियाराम गोयल आदि थे।
विज्ञापन

ये हैं बनबसा के व्यापारियों की पांच मांगें
1- भारत आने वाले नेपाली नागरिकों की कोविड 19 जांच हो।
2- बनबसा के व्यापारियों को अपने वाहन से नेपाल जाने की छूट दी जाए।
3- भारतीय व्यापारियों को नेपाल प्रशासन पूर्ण सुरक्षा प्रदान करे।
4- खुली सीमा से नेपाली नागरिकों का भारत प्रवेश बंद किया जाए।
5- गढ़ीगोठ अवैध रास्तों आदि से आवागमन और तस्करी रोकी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed