फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Devotees gathered, number came after standing in line for hours

Champawat News: उमड़े श्रद्धालु, घंटों लाइन में लगने के बाद आया नंबर

Sun, 24 Dec 2023 10:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 24 Dec 2023 10:48 PM IST
विज्ञापन
Devotees gathered, number came after standing in line for hours
मां पूर्णागिरि धाम के मुख्य मंदिर में देवी दर्शन के लिए कतार में इंतजार करते श्रद्धालु। संवाद
पूर्णागिरि धाम (चंपावत)। नव वर्ष से एक सप्ताह पूर्व रविवार को आस्था के धाम में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। दिनभर में आठ हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने मां पूर्णागिरि देवी के दर्शन किए। तीर्थ यात्रियों को दो घंटे से अधिक समय तक कतार में इंतजार करना पड़ा लेकिन भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए दोपहर एक बजे तक सिर्फ एक पीआरडी कर्मी मौजूद था। इन दिनों धाम में सिर्फ दिन में ही दर्शन करने की अनुमति है।
विज्ञापन

रविवार और 25 दिसंबर को अवकाश होने की वजह से मां पूर्णागिरि धाम आने वालों का सिलसिला सुबह से शुरू हो गया। मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित किशन तिवारी ने बताया कि रविवार को आठ हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
विज्ञापन

पुलिस बल की कमी के दौरान मंदिर समिति के स्वयंसेवकों ने व्यवस्था बनाने का प्रयास किया। ठुलीगाड़ के थानाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने बताया कि अपरान्ह एक बजे बाद मुख्य मंदिर में दो पुलिस कर्मियों को भेजा गया। सोमवार से सुबह से पर्याप्त कर्मी तैनात किए जाएंगे। स्टाफ की कमी के मद्देनजर अतिरिक्त पुलिस बल का मुख्यालय से भी आग्रह किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed