फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Deploying more than 15 nursing officers at health centers

Champawat News: स्वास्थ्य केंद्रों पर 15 से अधिक नर्सिंग अधिकारियों की तैनाती

Wed, 06 Mar 2024 10:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 06 Mar 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
Deploying more than 15 nursing officers at health centers
चंपावत। जिले के दूरस्थ स्वास्थ्य केंद्रों में अब स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए लोगों को जूझना नहीं पड़ेगा। स्वास्थ्य विभाग ने दूरस्थ स्वास्थ्य केंद्रों में बेहतर सुविधाओं के लिए संविदा पर नर्सिंग अधिकारियों की तैनाती कर दी है। इन्हें 11 माह के अनुबंध पर रखा गया है।
विज्ञापन


जिले के दूरस्थ स्वास्थ्य केंद्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं न होने से लोग काफी परेशान हैं। कहीं पर चिकित्सक है तो इंजेक्शन आदि कार्य करने वाला कर्मचारी नहीं है। विभाग ने अब 15 से अधिक नर्सिंग अधिकारियों की तैनाती दूरस्थ क्षेत्रों में कर दी है। करीब 30 नर्सिंग अधिकारियों को पिछले साल स्वास्थ्य विभाग ने संविदा पर रखा था। स्थायी नर्सिंग अधिकारियों की तैनाती होने के बाद इन सभी को हटा दिया गया था, लेकिन दूरस्थ क्षेत्रों में अभी भी नर्सिंग अधिकारियों की कमी है। इस समस्या को देखते हुए डीएम नवनीत पांडे ने स्वास्थ्य विभाग को निकाले गए नर्सिंग अधिकारियों को इस शर्त पर दोबारा रखने के निर्देश दिए थे कि उनकी तैनाती दूरस्थ क्षेत्रों में की जाएगी। इसमें से कई ने दूरस्थ क्षेत्र में खुशी खुशी ज्वाइन भी कर लिया है। सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल ने कहा कि 11 माह के अनुबंध के तहत सभी नर्सिंग अधिकारियों को रखा गया है। इनकी तैनाती दूरस्थ क्षेत्रों में होने से ग्रामीण क्षेत्र की जनता को बेहतर उपचार मिलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed