फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Demonstration of villagers of Gari village for road

Champawat News: सड़क के लिए गैरी गांव के ग्रामीणों का प्रदर्शन

Mon, 08 Apr 2024 11:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 08 Apr 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of villagers of Gari village for road
बाराकोट के गैरी गांव में मोटर मार्ग निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण। स्रोत : ग्रा
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड बाराकोट के गैरी गांव में आज तक सड़क नहीं पहुंच पाई है। आक्रोशित ग्रामीणों ने सोमवार को मोटर मार्ग की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। जल्द मोटर मार्ग से गांव को न जोड़ने पर चुनाव के बाद आंदोलन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि उनके गांव में आज तक सड़क निर्माण की किसी ने पहल नहीं की। गैरी गांव से मुख्य सड़क तक जाने के लिए ग्रामीणों को करीब पांच किमी उबड़-खाबड़ रास्तों पर चलना पड़ता है। बुजुर्ग, बीमार और गर्भवतियों को डोली के सहारे मुख्य सड़क तक लाना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि कई गंभीर रूप से बीमार लोग मुख्य सड़क तक पहुंचने से पहले ही दम तोड़ चुके हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि एक ओर सरकार गांवों से पलायन रोकने की बात करती है, दूसरी ओर ग्रामीणों को बुनियादी सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं करा पा रही है। ग्रामीणों से शासन-प्रशासन से जल्द सड़क बनाने की मांग उठाई। प्रदर्शन करने वालों में जगत सिंह, गलीप सिंह, राधे सिंह, दीपक सिंह, गीता देवी, कमला देवी, जानकी देवी, हिमांशु सिंह, राजेंद्र सिंह, त्रिभुवन सिंह, पूरन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed