फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Demonstration of girls for the money of the scheme

योजना के धन के लिए कन्याओं का प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of girls for the money of the scheme
गौरा देवी कन्याधन योजना के तहत 51 हजार रूपये का लाभ देने की मांग को लेकर लोहाघाट तहसील में प्रदर्शन - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। गौरादेवी कन्याधन योजना से वंचित छात्राओं ने आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। छात्राओं ने सरकार पर उनके साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया। पांच दिन के भीतर योजना के तहत 51 हजार रुपये न मिलने पर आमरण अनशन की चेतावनी दी। साथ ही नए सिरे से फार्म भरने का विरोध कर पुराने फार्मों के आधार पर योजना का लाभ देने की मांग की। छात्राओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

सोमवार को आम आदमी पार्टी के लोहाघाट विधानसभा प्रभारी राजेश बिष्ट के नेतृत्व में छात्राओं और कार्यकर्ताओं ने नगर के स्टेशन बाजार, मीना बाजार और खड़ी बाजार में जुलूस निकाला। उन्होंने वर्ष 2017 और 2018 में इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली छात्राओं को गौरादेवी कन्याधन योजना के तहत 51 हजार रुपये देने की मांग की। छात्राओं का कहना था कि सरकार ने योजना के तहत वर्ष 2016 से पूर्व और 2019 के बाद छत्राओं को इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण करने पर उन्हें 51 हजार रुपये की राशि दी है। वर्ष 2017 और 2018 की छात्राओं को शासनादेश बदलने का हवाला देकर उन्हें 51 हजार के स्थान पर पांच हजार रुपये देने की घोषणा कर उनके साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है।
विज्ञापन

आक्रोशित छात्राओं ने कहा कि वह अन्याय के खिलाफ आवाज उठाएंगी। उन्होंने पांच दिन के भीतर योजना का पूरा लाभ न देने पर आमरण अनशन करने की चेतावनी दी है। इस मनीषा मेहता, कुसुम, हिमानी शर्मा, दीपिका पुनेठा, सुमन करायत, भास्कर बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed