{"_id":"65efd777a2d4e3a67002a1d6","slug":"demonstration-by-climbing-tree-in-support-of-demands-champawat-news-c-243-1-shld1007-102399-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: मांगों के समर्थन में पेड़ पर चढ़कर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: मांगों के समर्थन में पेड़ पर चढ़कर किया प्रदर्शन
Tue, 12 Mar 2024 09:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Tue, 12 Mar 2024 09:47 AM IST
विज्ञापन
चंपावत/लोहाघाट/पाटी। जिले की आंगनबाड़ी, मिनी कार्यकर्ता, सहायिका संगठन पांच सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। इस दौरान आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में पेड़ पर चढ़कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने जल्द मांगों पर सुनवाई नहीं होने पर भूख हड़ताल की चेतावनी दी है। हड़ताल के चलते जिले के 681 आंगनबाड़ी केंद्रों में लंबे समय से ताले लटके पड़े हैं।
सोमवार को प्रदेश उपाध्यक्ष विमला पनेरू के नेतृत्व में तहसील परिसर में एकत्र कार्यकर्ताओं ने पेड़ों पर चढ़कर सरकार के खिलाफ नारे लगाए। उन्होंने सरकार पर गुमराह करने का आरोप लगाते हुए लोकसभा चुनाव के बहिष्कार का एलान किया। वक्ताओं ने कहा कि सीएम से वार्ता के बाद भी उनके पक्ष में कोई निर्णय नहीं लिया गया है।
उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को 600 रुपये प्रतिदिन मानदेय देने, सेवानिवृत होने पर दो लाख रुपये दिए जाने, टेक होम राशन ढुलान को केंद्र तक पहुंचाने की धनराशि दिए जाने, पोषण टेकर के लिए मोबाइल फोन और रिचार्ज किए जाने, विभागीय कार्यों के लिए यात्रा भत्ता दिए जाने की मांग दोहराई। प्रदर्शन करने वालों में रेखा बोहरा, पुष्पा मेहरा, शोभा पांडेय, शांति गोस्वामी, लीला जोशी, हेमा जोशी, शशिप्रभा, भुवनेश्वरी, प्रेमा, सरोज तड़ागी, सुनीता पांडेय, माया आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
इधर लोहाघाट और पाटी में भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। लोहाघाट में ब्लॉक अध्यक्ष दमयंती वर्मा और उपाध्यक्ष अनीता देवी के नेतृत्व में तुलसी जोशी और शोभा बोहरा पेड़ पर चढ़ गईं और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन में जानकी जोशी, प्रेमा बोहरा, तुलसी बिष्ट, परमेश्वरी आदि मौजूद रही। इधर पाटी में ब्लॉक अध्यक्ष नीमा बिष्ट के नेतृत्व में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने पेड़ पर चढ़कर सरकार के खिलाफ नारे लगाए। वहां शांति मेहता, नीतू रानी, विमला राणा, संतोषी बोहरा, निर्मला पचौली, रेनू अधिकारी, बबीता गहतोड़ी, हीरा भट्ट, गीता गहतोड़ी आदि शामिल रहीं।
--
टनकपुर में भी गरजीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता
टनकपुर (चंपावत)। न्यूनतम मानदेय 18 हजार करने समेत पांच सूत्री मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिका, मिनी कर्मचारी संगठन ने सोमवार को तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखा जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में ब्लाॅक अध्यक्ष गीता चंद, सरोज चौधरी, गोविंदी पंत, किरन, देवकी, ममता देवी, विमला, हेमा, रजनी बिष्ट, जानकी महर, विमला देवी, मीना आदि कार्यकर्ता शामिल रहीं। इधर पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल ने धरना स्थल पहुंचकर मांगों को समर्थन दिया। संवाद