फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Demand to set up camps in rural areas for e-KYC

Champawat News: ई-केवाईसी के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में कैंप लगाने की मांग

Sun, 05 May 2024 10:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 05 May 2024 10:25 PM IST
विज्ञापन
Demand to set up camps in rural areas for e-KYC
रसाई गैस के लिए ईकेवाईसी ​शिविर  ग्रामीण क्षेत्रों में लगाने की मांग को लेकर गैस एजेंसी  प्रबंध
लोहाघाट (चंपावत)। रसोई गैस कनेक्शन को जारी रखने के लिए ई-केवाईसी कराने की अनिवार्यता के बाद गैस एजेंसी में लोगों की भीड़ लगने लगी है। ग्रामीण क्षेत्र के बुजुर्गों, महिलाओं को एजेंसी तक आने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को घंटों धूप में खड़े होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कई लोग अपने जरूरी काम छोड़कर ई-केवाईसी की कतार में लग रहे हैं। प्रक्रिया धीमे चलने के कारण बेहद कम संख्या में ई-केवाईसी हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि ई-केवाईसी के लिए कैंप लगाने की जरूरत है। गैस प्रबंधक डीएस रावत ने बताया कि लोहाघाट गैस सर्विस में लगभग 19 हजार कनेक्शन हैं जिनमें से अब तक तीन हजार कनेक्शन धारकों का सत्यापन हो पाया है। इधर ग्राम पंचायत सुई पऊ के गलचौड़ा में गैस वाहन के वाहन चालक नवीन चौबे ने निजी संसाधनों से गलचौड़ा में कैंप लगाकर 150 उपभोक्ताओं की ई-केवाइसी की।
विज्ञापन

कोट
गैस एजेंसी में लोगों के लिए घंटों इंतजार करना काफी मुश्किल भरा हो रहा है। अलग-अलग क्षेत्रों में ई-केवाईसी कैंप लगाने की जरूरत है। इससे लोगों के लिए ई-केवाईसी कराना आसान हो जाएगा। - राजू गड़कोटी, राज्य आंदोलनकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
ई-केवाईसी के लिए दूर-दूर से लोग गैस गोदाम तक आ रहे हैं। कई लोग सुबह 10 बजे से पहले ही ई-केवाईसी के लिए कतार लगाकर खड़े हो रहे हैं। अधिक दूरी से आकर ई-केवाईसी कराना आसान नहीं है। - राजकिशोर साह, पूर्व सभासद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed