फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Demand to park two wheelers in parking only

Champawat News: दोपहिया वाहनों को पार्किंग में ही खड़ा कराने की मांग

Mon, 03 Jul 2023 10:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 03 Jul 2023 10:25 PM IST
विज्ञापन
Demand to park two wheelers in parking only
लोहाघाट स्टेशन बाजार से दुपहिया वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलाें में भेजने की मांग को लेकर
लोहाघाट (चंपावत)। स्टेशन बाजार में सैनिक विश्रामगृह के आगे दोपहिया वाहनों को खड़ा करने पर पूर्व सैनिकों और व्यापारियों ने नाराजगी जताई है। व्यापारियों ने डीएम को ज्ञापन देकर वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर खड़ा करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

पूर्व सैनिक हेमंत राय के नेतृत्व में पूर्व सैनिकों और व्यापारियों की ओर से डीएम को दिए ज्ञापन में कहा गया है कि सैनिक विश्रामगृह के प्रथम तल पर दुकानें बनी हुई हैं। दुकानों के आगे लोगों के दोपहिया वाहनों को खड़ा करने से उनकी दुकानों में आने का रास्ता बंद हो जाता है जिससे उनका व्यापार प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

बताया कि पूर्व में नगर पालिका और प्रशासन ने मीट मंडी के पास बनाए गई पार्किंग में दोपहिया वाहनों को खड़ा करने का निर्णय लिया था लेकिन तब से इस पर कोई भी कार्यवाही नहीं हो पाई है। मांग की कि जल्द ही वाहनों को मीट मंडी में खड़ा करने की व्यवस्था की जाए। डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने एसआई हरीश प्रसाद को इस पर कार्यवाही के निर्देश दिए। वहां रूप सिंह कुंवर, चंद्र शेखर बिष्ट, नवीन चंद्र, संजय कुमार आदि पूर्व सैनिक और व्यापारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed