{"_id":"663d053dbfc3f64c410f76a6","slug":"demand-to-open-up-stream-nayakgoth-mining-gate-tanakpur-news-c-243-1-shld1007-103070-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: अप स्ट्रीम नायकगोठ खनन गेट खोलने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: अप स्ट्रीम नायकगोठ खनन गेट खोलने की मांग
Thu, 09 May 2024 10:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 09 May 2024 10:47 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। मां शारदा खनन यूनियन शारदा नदी के अपस्ट्रीम नायकगोठ खनन गेट खोलने की मांग को लेकर मुखर हो गया है। यूनियन अध्यक्ष अमन ठाकुर ने शासन से गेट को तत्काल खुलवाने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि खनन होने से पांच गांवों के भू-कटाव पर भी अंकुश लगेगा।
बता दें कि अगस्त माह में यूनियन की ओर से बरसात से पहले अप स्ट्रीम नायकगोठ खनन गेट खोलने की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान छेड़ा था। यूनियन अध्यक्ष ठाकुर ने बताया कि अपर स्ट्रीम कोरोना काल के समय से बंद पड़ा है। इससे हर वर्ष चिड़ियाघोल, गैंडाखाली, थ्वालखेड़ा, खेतखेड़ा, नायकगोठ गांव के साथ ही शारदा घाट पर भी खतरा बना हुआ है। बैराज पुल की ओर काफी मलबा जमा हो गया है। खतरे को देखते अप स्ट्रीम नायकगोठ गेट खाने की मांग उठाई। संवाद