{"_id":"654d0e0a546988fec709b3be","slug":"demand-to-declare-deprived-state-agitators-as-agitators-champawat-news-c-230-1-shld1025-6789-2023-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: वंचित राज्य आंदोलनकारियों को आंदोलनकारी घोषित करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: वंचित राज्य आंदोलनकारियों को आंदोलनकारी घोषित करने की मांग
Thu, 09 Nov 2023 10:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 09 Nov 2023 10:21 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। वंचित राज्य आंदोलनकारियों ने राज्य स्थापना दिवस पर डीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा। उन्होंने सरकार से राज्य आंदोलनकारी घोषित करने की मांग की।
बृहस्पतिवार को वंचित राज्य आंदोलनकारी अध्यक्ष उमा पांडेय के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने यहां डीएम कार्यालय के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा। उन्होंने कहा कि सरकार ने राज्य आंदोलनकारियों के चिह्नीकरण के लिए वर्ष 2008 में शासनादेश जारी किया था। इसे वर्ष 2008 से वर्ष 2017 तक पूर्ण रूप से लागू किया गया। शासनादेश के कुछ बिंदुओं में संशोधन होने के बाद कई राज्य आंदोलनकारियों का चिह्नीकरण नहीं हो पाया। उन्होंने पृथक राज्य की लड़ाई लड़ने वाले आंदोलनकारियों को राज्य आंदोलनकारी घोषित करने की मांग की है। इस मौके पर रामेश सिंह बिष्ट, प्रमोद चंद्र पंत, प्रकाश चंद्र जोशी, भीम सिंह कार्की, रेखा, दिनेश जोशी, गजेंद्र सिंह बोहरा,कैलाश सिंह लुंठी,सुरेश चंद्र जोशी, पंकज सिंह वल्दिया, कमलेश पंत, राजेश चंद्र जोशी, सुरेंद्र पाल सहित कई लोग मौजूद रहे।