{"_id":"6a0f4e8273076bb9610f106c","slug":"demand-raised-for-opening-a-mini-vegetable-market-in-khetikha-champawat-news-c-229-1-shld1019-139437-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: खेतीखान में मिनी सब्जी मंडी खोलने की उठी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: खेतीखान में मिनी सब्जी मंडी खोलने की उठी मांग
Thu, 21 May 2026 11:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 21 May 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। खेतीखान क्षेत्र में मिनी सब्जी मंडी बनाने की मांग जोर पकड़ने लगी है। क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य अशोक माहरा ने डीएम मनीष कुमार को ज्ञापन सौंपकर यहां मिनी सब्जी मंडी बनाने की मांग की है। माहरा ने बताया कि खेतीखान एवं आसपास के क्षेत्रों के अधिकांश किसान सब्जी एवं फल उत्पादन पर निर्भर हैं। वर्तमान में स्थानीय व्यापारी किसानों से बहुत कम दामों पर सब्जी और फल खरीदते हैं जिससे किसानों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य नहीं मिल पाता। यदि खेतीखान में एक व्यवस्थित मिनी सब्जी मंडी खोली जाती है तो पूरे जिले के किसानों को अपनी उपज का उचित दाम मिल सकेगा। ज्ञापन में भौगोलिक दृष्टि से मंडी खोलने के लिए खेतीखान को जिले के विभिन्न गांवों के लिए उपयुक्त स्थान बताया गया है।
विज्ञापन
