{"_id":"6a174d7ad3c0cc074e05f3bb","slug":"demand-for-strict-adherence-to-the-reservation-roster-system-champawat-news-c-229-1-shld1007-139661-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: आरक्षण रोस्टर प्रणाली का सख्ती से पालन कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: आरक्षण रोस्टर प्रणाली का सख्ती से पालन कराने की मांग
Thu, 28 May 2026 01:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 28 May 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। अनुसूचित जाति-जनजाति शिक्षक एसोसिएशन शाखा ने तहसील में सीएम पुष्कर सिंह धामी को संबोधित ज्ञापन सौंपकर छह सूत्री मांगें उठाईं। शिक्षकों ने आरक्षण रोस्टर प्रणाली का सख्ती से पालन कर विभागवार बैकलॉग रिक्तियों की पूर्ति के लिए विशेष भर्ती अभियान चलाने, अनुसूचित जाति-जनजाति विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति राशि में वृद्धि, पात्रता नियमों में व्यावहारिक शिथिलीकरण और समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित किए जाने की मांग की गई है। ज्ञापन देने वालों में प्रांतीय सदस्य अनिल कुमार, मंडलीय महामंत्री सुनील टम्टा, जिला अध्यक्ष मोहन लाल सोनियाल, संगठन सचिव केशव राम, उपाध्यक्ष राकेश कुमार, बामसेफ जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश, राजेश कुमार आदि थे। संवाद
विज्ञापन