फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Demand for asphalting of Garslekh-Garsari road

Champawat News: गर्सलेख-गरसाड़ी सड़क पर डामरीकरण की मांग

Wed, 03 Jul 2024 10:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 03 Jul 2024 10:32 PM IST
विज्ञापन
Demand for asphalting of Garslekh-Garsari road
पाटी/ चंपावत। पाटी विकासखंड में गर्सलेख-गरसाड़ी सड़क बदहाल है। सड़क में कई जगह गड्ढे होने से लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। चार किमी की सड़क पर लंबे समय बाद भी डामर नहीं हो सका है। इससे आए दिन दुर्घटना का खतरा बना रहता है। प्रधान प्रतिनिधि भैरव जोशी ने कहा कि लंबे समय से लोग सड़क में डामर करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन आज तक कार्यवाही नहीं हो पाई है। बारिश में सड़क और भी बदहाल हो जाती है। सड़क पर बने गड्ढों में पानी जमा होने से आवाजाही मुश्किल होती है। यह सड़क गरसाड़ी, बिगराकोट, रीठा, रमक, मंगलेख समेत नैनीताल जिले के गांवों को भी जोड़ती है। अगर सड़क पर डामर किया जाता है तो निश्चित तौर पर इसका लाभ दो जिलों को लोगों को होगा। स्थानीय धीरज गहतोड़ी कहा कि जल्द से जल्द डामरीकरण नहीं किया गया तो ग्रामीण आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed