फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Delay in movement of Colvert's work became difficult

कलमर्ट के काम में देरी से आवाजाही हुई मुश्किल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Delay in movement of Colvert's work became difficult
टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में स्कपर ठीक नहीं होने से खतरनाक बनी आवाजाही। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) पर चंपावत और लोहाघाट में कलवर्ट के काम में देरी होने से आवाजाही मुश्किल हो रही है। इन जगहों में सात कलवर्ट के निर्माण का कार्य चल रहा है। काम में हीलाहवाली से खतरे के अलावा लोगों को धूल की समस्या से भी दो-चार होना पड़ रहा है। साथ ही कई बार लोगों को जाम का भी सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नागरिकों ने अविलंब कलवर्ट के काम में तेजी और साइन बोर्ड लगाने के साथ सभी सुरक्षा उपाय करने की मांग की है। इधर राष्ट्रीय राजमार्ग खंड के ईई एलडी मथेला का कहना है कि कलमर्ट के काम को जल्द पूरा करने और सभी सुरक्षागत उपाय करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

पैदल मार्ग पर फेंका मलबा, मुश्किल हुई राह
चंपावत। टनकपुर-अस्कोट पैदल मार्ग के कई हिस्सों पर मलबा फेंके जाने से यहां से गुजरने वालों की परेशानी बढ़ रही है। निर्माणाधीन बारहमासी मार्ग के मलबे से यहां सिलाड़, सिन्याड़ी, सूखीढांग आदि जगहों को जाने वाला का पैदल मार्ग खस्ताहाल हो गया है। जीवन चौड़ाकोटी, संजय चौड़ाकोटी, हेमा देवी मनोज कुमार, मनोज चौड़ाकोटी, ललित चौड़ाकोटी आदि ने जल्द से जल्द मलबे को हटा मार्ग को आवाजाही लायक बनाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed