{"_id":"601c3d1a8ebc3ed285261f15","slug":"degree-college-will-open-in-chaudamehta-of-ladhiaghati-champawat-news-hld4136015182","type":"story","status":"publish","title_hn":"लधियाघाटी के चौड़ामेहता में खुलेगा डिग्री कॉलेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लधियाघाटी के चौड़ामेहता में खुलेगा डिग्री कॉलेज
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड पाटी के लधियाघाटी क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से चली आ रही डिग्री कॉलेज की मांग पूरी हो गई है। शासन की ओर से रीठासाहिब के चौड़ामेहता में नया डिग्री कॉलेज खोलने की स्वीकृति दे दी है। डिग्री कॉलेज खोलने को लेकर उच्च शिक्षा निदेशालय ने कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए उच्च शिक्षा संयुक्त निदेशक ने डीएम को पत्र भेजकर कॉलेज के लिए भूमि चयन, हस्तांतरण की कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।
चौड़ामेहता में डिग्री कॉलेज खोलने की मांग क्षेत्र के लोग काफी समय से उठा रहे थे। चौड़ा मेहता के बीडीसी सदस्य शैलेंद्र बोहरा ने बताया कि पूर्व में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य को भी इस संबंध में ज्ञापन सौंपा था। राज्यपाल ने ज्ञापन में कार्यवाही किए जाने के निर्देश जारी किए थे। डिग्री कॉलेज खोलने की मांग को लेकर विधायक पूरन सिंह फर्त्याल लगातार शासन में संपर्क बनाए हुए थे। उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से 15 जनवरी को प्रेषित किए गए पत्र के हवाले से बीडीसी सदस्य शैलेंद्र बोहरा ने बताया कि उच्च शिक्षा निदेशालय के संयुक्त निदेशक डॉ.पीके पाठक ने डीएम को लिखे पत्र भेजकर चौड़ा मेहता में राजकीय डिग्री कॉलेज संचालित करने के लिए महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए भूमि चयन, हस्तांतरित किए जाने को लेकर अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित करने को कहा गया है। पत्र में लोहाघाट डिग्री कॉलेज के प्राचार्य को भूमि चयन, हस्तांतरित किए जाने के लिए नोडल अधिकारी नामित करते हुए डीएम से समन्वय स्थापित कर भूमि चयन कर अवगत कराने को कहा गया है। चौड़ामेहता में डिग्री कॉलेज खुलने की कवायद शुरू होने पर लधिया घाटी क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है।
10 इंटर कॉलेजों के बीच खुलेगा डिग्री कॉलेज
लोहाघाट (चंपावत)। लधिया घाटी के चौड़ामेहता में डिग्री कॉलेज खुलने से यहां के दूरस्थ क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को इसका लाभ मिलेगा। क्षेत्र में 10 इंटर कॉलेज हैं, जिनमें से शिक्षा ग्रहण कर छात्र-छात्राओं को पाटी, लोहाघाट, चंपावत महाविद्यालयों की दौड़ लगानी पड़ती थी। क्षेत्र में जीआईसी चौड़ा, जीआईसी रमक, जीआईसी भिंगराड़ा, जीआईसी खटोली, जीआईसी मछियाड़, जीआईसी टांण, जीआईसी डाककनौ, जीआईसी मीडार, जीआईसी बिनवालगांव, जीआईसी अघौड़ा स्थित हैं। (संवाद)
विज्ञापन
पाटी ब्लॉक में खुलेगा तीसरा डिग्री कॉलेज
चंपावत। जिले के पाटी विकासखंड के चौड़ामेहता में खुलने वाला डिग्री कॉलेज पाटी ब्लॉक का तीसरा डिग्री कॉलेज होगा। जिले में अब डिग्री कॉलेजों की संख्या आठ हो जाएगी। अब तक टनकपुर, बनबसा, देवीधुरा, अमोड़ी, पाटी, चंपावत और लोहाघाट में डिग्री कॉलेज संचालित किए जा रहे हैं। (संवाद)