फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Deepak selected for PhD in IIT Madras

Champawat News: दीपक का आईआईटी मद्रास में पीएचडी के लिए हुआ चयन

Tue, 18 Jul 2023 12:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 18 Jul 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Deepak selected for PhD in IIT Madras
दीपक मुरारी। संवाद
लोहाघाट (चंपावत)। नगर के पास कर्णकरायत के किमोटा गांव के दीपक मुरारी का चयन राष्ट्रीय स्तर पर पहली रैंकिंग के साथ आईआईटी मद्रास में पीएचडी के लिए हुआ है। प्रारंभिक शिक्षा से ही प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होते आ रहे दीपक की प्रारंभिक शिक्षा शिशु मंदिर कर्णकरायत, दसवीं तक की शिक्षा लोहाघाट के महर्षि विद्या मंदिर, 12वीं तक की कॉन्वेंट स्कूल नई दिल्ली से विशेष योग्यता के साथ उत्तीर्ण की।
विज्ञापन

इसके बाद जीबी पंत गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज नई दिल्ली से बीटेक प्रथम श्रेणी, राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान वारंगल से विशिष्टता के साथ एमटेक, मैकेनिकल इंजीनियर में पांच बार गेट उत्तीर्ण करने के बाद वह पांच साल तक टाइम प्राइवेट लिमिटेड हैदराबाद में सीनियर एसोसिएट एकेडमिक (गेट फेकल्टी) में कार्य कर चुके हैं। अब इनका आईआईटी मद्रास में पीएचडी के लिए चयन हुआ है।
विज्ञापन

दीपक की शिक्षा के साथ खेलों में भी खासी रुचि रही है। एथलेटिक्स और जिम स्पर्धा में चार स्वर्ण और एक कांस्य पदक प्राप्त कर चुके हैं। वर्ष 2017-18 में एनआई टी. वारंगल में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का इन्हें पुरस्कार मिल चुका है। दीपक के पिता सुरेश चंद्र मुरारी पूर्व फौजी और माता सावित्री मुरारी गृहिणी हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed