फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Death of middle aged man under suspicious circumstances

Champawat News: संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ की मौत

Fri, 08 Dec 2023 10:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 08 Dec 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
Death of middle aged man under suspicious circumstances
टनकपुर (चंपावत)। संदिग्ध परिस्थितियों में एक अधेड़ की मौत हो गई है। शिनाख्त के लिए पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। शुक्रवार शाम को एक अधेड़ ने खुद को खटीमा निवासी महेंद्र अग्रवाल (58) बताते हुए एक ई-रिक्शा चालक से उप जिला चिकित्सालय ले जाने को कहा।
विज्ञापन

डॉ. मानवेंद्र शुक्ला ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही अधेड़ की मौत हो चुकी थी। उन्होंने हृदयगति रुकने से मौत होने का अंदेशा जताया है। एसएसआई बीएस बिष्ट ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस ने खटीमा कोतवाली को सूचना दे दी है। समाचार लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। संवाद
विज्ञापन

बैतड़ी में फंदे से लटकता मिला युवती का शव

झूलाघाट (पिथौरागढ़)। भारतीय सीमा से लगे नेपाल के बैतड़ी जिले में 20 वर्षीय युवती का शव फंदे से लटकता मिला। बैतड़ी जिले के जिला प्रहरी कार्यालय के प्रवक्ता खेम विक्रम केसी ने बताया कि सूनर्या गांव पालिका आठ निवासी कल्पना महरा का शव संदिग्ध हालात में जंगल में पेड़ पर लटका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों का कहना है कि बाजार जाने की बात कहकर कल्पना 10 दिन पहले घर से निकली थी। इसके बाद से ही वह लापता थी। परिजनों के अनुसार कल्पना कभी-कभी अचानक बेहोश हो जाती थी। नेपाल पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed