{"_id":"57cef48a4f1c1be906317ac3","slug":"death-drowned-in-the-power-of-the-individual-channels","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यक्ति की पावर चैनल में डूबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यक्ति की पावर चैनल में डूबकर मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
Updated Tue, 06 Sep 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैलानीगोठ के कालाझाला आश्रम में भंडारा खाने के लिए निकला व्यक्ति की रहस्यमयी परिस्थितियों में एनएचपीसी पावर चैनल (नहर) में डूबकर मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों का सौंप दिया है।
विज्ञापन
सैलानीगोठ के दिनेश राय ने मनोज को नहर में बहता देखा तो उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तब मनोज की मौत हो चुकी थी। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में गृह क्लेश की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के मुताबिक स्टेट बैंक की पुरानी बिल्डिंग में परिवार के साथ किराए के मकान में रहने वाले मनोज गुप्ता (45) पुत्र स्व. जगदीश सरन गुप्ता के दोनों बेटे मंगलवार को कालाझाला आश्रम में भंडारा खाने गए थे। मनोज की पत्नी रानी गुप्ता ने बताया कि सुबह 11 बजे तक जब बच्चे भंडारे से नहीं लौटे तो वह भी भंडारा खाकर बच्चों को घर लाने की बात कह कर साइकिल लेकर कालाझाला आश्रम की ओर चले गए। कुछ देर बाद मनोज के पावर चैनल में डूबने की सूचना मिली। तब से घर पर कोहराम मचा है।
विज्ञापन
कोतवाल वीसी शर्मा ने बताया कि मनोज की साइकिल कालाझाला आश्रम से कुछ पहले उसकी साइकिल खड़ी मिली और उसने कपड़े और चप्पल उतार कर साइकिल में रखे थे। व्यक्ति ने नहर में कूदकर आत्महत्या की या नहाते वक्त डूबा इस बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है। अलबत्ता, पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में गृह क्लेश की बात सामने आ रही है।