फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Dansli village is holding fire in land dispute

डैंसली गांव में तूल पकड़ता जा रहा है भूमि विवाद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Dansli village is holding fire in land dispute
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड के डैंसली गांव में सवर्णों और अनुसूचित जाति के लोगों के बीच भूमि विवाद तूल पकड़ता जा रहा है। अनुसूचित जाति के लोगों की ओर से एसडीएम कार्यालय में धरना प्रदर्शन करने के दो दिन बाद गांव के सवर्णों ने भी सोमवार को पूर्व प्रधान शिवराज सिंह बिष्ट के नेतृत्व में एसडीएम कार्यालय में प्रदर्शन कर एसडीएम आरसी गौतम को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

ज्ञापन में उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत डैंसली में सवर्ण वर्ग के गोचर पनघट की जमीन पर एससी वर्ग के लोगों की ओर से घेराबंदी की हुई है। उन्होंने उक्त जमीन पर जबरन अतिक्रमण कर सात से अधिक पक्के मकान बना दिए गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इसका विरोध करने पर उन्हें एससी एसटी एक्ट में फंसाने की धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने सवर्णों की गोचर पनघट की जमीन पर की गई घेराबंदी को हटाने, उक्त जमीन पर बनाए गए सात से अधिक मकानों को ध्वस्त करने, गांव के युवाओं पर लगाए गए झूठे मुकदमे वापस लेने की मांग की। चेतावनी दी कि उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो व उग्र आंदोलन के लिए बाध्य हो जाएंगे। इस मौके पर नैन सिंह, दीपक सिंह, पुष्पा, जानकी देवी, रेखा देवी, ऊषा देवी, रेखा, गोदावरी, मुन्नी, नरेश सिंह, सूरज सिंह, प्रदीप सिंह, प्रेम सिंह, गणेश सिंह, लोक सिंह, हेमंत सिंह, दीपक सिंह, नारायण सिंह आदि मौजूद रहे। बता दें कि शनिवार को डैंसली के अनुसूचित जाति के लोगों ने एसडीएम कार्यालय में धरना प्रदर्शन कर गांव के सवर्णों पर उनकी गौचर पनघट की जमीन पर अतिक्रमण करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed