फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Dana kana chajige spring orange..

Champawat News: डाना काना छाजिगे बसंती नारंगी..

Wed, 13 Mar 2024 10:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 13 Mar 2024 10:29 PM IST
विज्ञापन
Dana kana chajige spring orange..
टनकपुर (चंपावत)। राजकीय महाविद्यालय के संगीत विभाग में होली संगीत कार्यशाला में होली गायन से माहौल रोचक हो गया है। है। बुधवार को नागर होली के अलावा पर्वतीय संस्कृति के मस्त होली गीतों से होल्यारों ने धूम मचाई।
विज्ञापन

विभाध्यक्ष डाॅ. पंकज उप्रेती ने प्रस्तुति बुरांशि को फूल कुमकुम मारो, डाना काना छाजिगे बसंती नारंगी... से रंग जमाया। डाॅ. सुमन कुमारी ने होली और संगीत को समाज में सकारात्मक ऊर्जा का स्रोत बताया। डाॅ. डीबी सिंह ने संगीत विभाग के आयोजनों को सराहा। कोमल रौतेला ने गीत- सौ सीसी भर दे गुलाल, मेरो पिया होरी को खिलैया, आकांक्षा राय, कोमल राय ने हां हां मोहन गिरधारी .., विद्यांशु विश्वकर्मा ने जै बोलो जसोदा नंदन की, नितीश सिंह ने मुरली महिमा वरनी न जाए.. से धूम मचाई। इस मौके पर नगर पालिका परिषद की ब्रांड एंबेसडर दीपा देवी, उमंग जोशी, गुरप्रीत कौर, अनुष्का, सानिया, संजना, अंजलि आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed