{"_id":"6575fb87a2b967ed9f0fb952","slug":"daily-forest-workers-demand-cancellation-of-new-government-order-tanakpur-news-c-243-1-alm1003-1587-2023-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: दैनिक वन कर्मियों ने की नया शासनादेश रद्द करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: दैनिक वन कर्मियों ने की नया शासनादेश रद्द करने की मांग
Sun, 10 Dec 2023 11:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 10 Dec 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। दैनिक श्रमिक संविदा आउटसोर्स श्रमिक संघ ने सरकार के नए शासनादेश का विरोध शुरू कर दिया है। रविवार को वन विभाग में काम कर रहे दैनिक वेतन भोगी संविदा आउटसोर्स श्रमिकों ने बैठक कर नए शासनादेश को निरस्त करने की मांग की। कहा कि नए शासनादेश से उन्हें रोजगार छिनने का खतरा हो रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज नए शासनादेश को निरस्त करने की मांग की है।
कुमाऊं के श्रमिक संघ अध्यक्ष रमेश चंद्र की अध्यक्षता में हुई बैठक में उन्होंने कहा कि वन विभाग में दस से पंद्रह वर्षों से काम कर रहे श्रमिकों को अब इस आयु में बाहर का रास्ता दिखाने से उनके आगे रोजीरोटी का संकट पैदा होगा। बैठक में योगेश जोशी, डूंगर सिंह, गंगा सिंह, गीता देवी, पंचम सिंह, शंकर बिष्ट, पुष्पा पांडे, रवि शर्मा, लक्ष्मी बोरा, सरोज तिवारी, गीता देवी थीं। संवाद