फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   cultural

महाशिवपुराण कथा: उमड़ रहे श्रद्धालु

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
cultural
काकड़ के शिव मंदिर में चल रही महाशिव पुराण कथा का श्रवण करते श्रद्घालु। - फोटो : LOHAGHAT
चंपावत के गोलज्यू मंदिर में शिव कथा में भारी संख्या में श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। कथावाचक पंडित गौरव पांडेय ने कहा कि शिव भक्ति से मानव का सांसारिक और आध्यात्मिक कल्याण होता है। उधर कांकड़ के शिव मंदिर और बिशुंग डुंगरी फर्त्याल गांव में महाशिवपुराण कथा के आयोजन से क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।
विज्ञापन

बिशुंग डुंगरी फर्त्याल में कुमाऊंनी भाषा में चल रही महाशिवपुराण ज्ञान यज्ञ में पंडित केशव दत्त शास्त्री, पंडित हेम पांडेय, पंडित परमानंद पंत, पंडित दीप तिवारी, पंडित गोपाल मुरारी, हरीश मुरारी आदि की ओर से गणेश पूजन, सर्वतोभद्र, लिंगतोभद्र, नवग्रह, मातृका पूजन, रुद्राभिषेक किया जा रहा है।
विज्ञापन

मुख्य यजमान रिटायर्ड कैप्टन नरेश फर्त्याल और संजय मुरारी ने पूजा अर्चना की। कथावाचक ललित प्रसाद पांडेय ने कहा कि भगवान भोलेनाथ की सहज भक्ति से ही परम निर्वाण की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर कांकड़ के शिव मंदिर में चल रही पुराण कथा के छठे दिन कथावाचक प्रकाशकृष्ण शास्त्री ने भगवती स्वरूपा माता सीता के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बिना नारी शक्ति के इस चराचर जगत में जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed