फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   CT scan facility can be available in the district hospital from this month

Champawat News: जिला अस्पताल में इस माह से मिल सकती है सीटी स्कैन की सुविधा

Tue, 12 Mar 2024 09:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 12 Mar 2024 09:47 AM IST
विज्ञापन
CT scan facility can be available in the district hospital from this month
चंपावत। चंपावत जिले के लोगों को सीटी (कंप्यूटराइज्ड टोमोग्राफी) स्कैन के परीक्षण की सुविधा मार्च में मिलने की उम्मीद है। अस्पताल में बिजली लाइन बिछाने का काम अंतिम चरण में हैं। 250 किलोवाट क्षमता का ट्रांसफार्मर लगने के बाद सीटी स्कैन का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में यूपीसीएल ने ट्रांसफार्मर लगाने का काम पूरा कर लिया है। लाइन भी बिछा दी हैं। अब कुछ दिन में लाइनों का जोड़ने का काम किया जाएगा। ट्रांसफार्मर 58 लाख की लागत से लगाया जा रहा है। वर्तमान में लोगों को सीटी स्कैन के लिए निजी अस्पताल में भारी भरकम रकम खर्च करनी पड़ रही है। इसके अलावा सरकारी सीटी स्कैन के लिए पिथौरागढ़, हल्द्वानी, रुद्रपुर, बरेली जाना पड़ता है। अस्पताल में सीटी स्कैन का संचालन शुरू होने के बाद लोग सरकारी दरों पर सीटी स्कैन करा सकेंगे। इसका लाभ लोहाघाट, चंपावत की एक लाख से अधिक की आबादी को मिलेगा। जिला अस्पताल में पिछले साल ही सीटी स्कैन मशीन आ गई थी, लेकिन बिजली संबंधी समस्या के कारण मशीन एक कमरे में धूल फांक रही थी। सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल ने बताया कि ट्रांसफार्मर लगाने का काम पूरा होने के बाद इस महीने के अंत में सीटी स्कैन मशीन का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed