{"_id":"65564f32cd8c4c357d0d7746","slug":"crowd-of-passengers-increased-after-diwali-champawat-news-c-229-1-shld1009-3378-2023-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: दीपावली बाद यात्रियों की भीड़ बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: दीपावली बाद यात्रियों की भीड़ बढ़ी
Thu, 16 Nov 2023 10:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 16 Nov 2023 10:49 PM IST
विज्ञापन
चंपावत/लोहाघाट। दीपावली पर्व के बाद लोगों का मैदानी क्षेत्रों को वापस लौटना शुरू हो गया है। यात्रियों की भीड़ देखते हुए रोडवेज ने अतिरिक्त बस का इंतजाम किया है। चंपावत जिला मुख्यालय में विभिन्न मार्गों पर यात्रियों की भारी भीड़ रही। स्टेशन में यात्रियों को बस के लिए इंतजार करना पड़ा।
लोहाघाट में बृहस्पतिवार को भी रोडवेज स्टेशन में यात्रियों की भारी भीड़ रही। बस आते ही सीट पाने के लिए यात्रियों में मारामारी हो गई। पिथौरागढ़ डिपो से आने वाली बस भी यात्रियों से भरी रही। रोडवेज के संचालन लिपिक नरेश करायत ने बताया कि डिपो से प्रतिदिन दिल्ली, देहरादून, गुरुग्राम, बरेली आदि स्थानों को 15 बस का संचालन किया जा रहा है। दीपावली के बाद भीड़ को देखते हुए चार अतिरिक्त बस का इंतजाम किया गया है। यात्रियों की संख्या बढ़ेगी तो बस की संख्या बढ़ाई जाएगी।