फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Crops growing on land in 12 drains burnt due to forest fire in Pati

Champawat News: पाटी में जंगल की आग से 12 नाली में जमीन पर लगी फसल जली

Sun, 28 Apr 2024 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 28 Apr 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
Crops growing on land in 12 drains burnt due to forest fire in Pati
पाटी के गोलडांडा में वना​ग्नि से जली गेहूं की फसल। संवाद

विज्ञापन


चंपावत। जिले के पाटी विकासखंड के गोल डांडा के जंगलों में लगी भीषण आग के कारण गेहूं और धान की फसल जलकर नष्ट हो गईं। इससे किसानों को काफी नुकसान हुआ है। वन कर्मियों और ग्रामीणों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। प्रभावितों ने वन विभाग से मुआवजा देने की मांग की है।



रविवार को गोल डांडा क्षेत्र के जंगलों में लगी भीषण आग आबादी को ओर फैल गई। ग्रामीणों ने आग को घरों तक पहुंचने से पहले रोक दिया लेकिन गेहूं, धान की फसल, घास के लुट्टे जलकर नष्ट हो गए। वन कर्मियों और ग्रामीणों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से किसानों की करीब 12 नाली में लगाई गई फसल को नुकसान पहुंचा है। ग्रामीण तुलसी दत्त, गिरीश चंद्र, धीरज चंद्र ललित सिंह, प्रकाश सिंह, दीपा देवी, कृष्णानंद आदि प्रभावितों ने प्रशासन और वन विभाग से मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन








दो मंजिला मकान जला, मुआवजे की मांग







चंपावत। पाटी क्षेत्र में चल्थिया के जंगल की आग से आवासीय मकान जलकर नष्ट हो गया। पीड़ित जगदीश सिंह पुत्र रूप सिंह ने एसडीएम रिंकू बिष्ट को ज्ञापन देकर मुआवजा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि 27 अप्रैल को जंगल में लगी आग तल्ली चल्थिया के विलखा तोक तक पहुंच गई। इससे उनका दो मंजिला मकान और उसमें रखा सामान जलकर नष्ट हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed