फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Crops are destroyed if unclaimed animals

फसल नष्ट कर रहे है लावारिस जानवर

Sun, 29 Nov 2015 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा Updated Sun, 29 Nov 2015 10:41 PM IST
विज्ञापन

लावारिस पशुओं से क्षेत्र लोगों के साथ ही किसान भी खासे परेशान हैं। एनएच पर बीच सड़क पर बैठे आवारा पशुओं से आए दिन आवागमन प्रभावित हो रहा है और दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहता है। रात में लावारिस पशु गांव में पहुंच फसलों को नष्ट करने में लगे हैं। उन्होंने आवारा और लावारिस पशुओं के लिए खोड़ बनाने की मांग की है। 

विज्ञापन


एनएच पर आवाजाही करने वाले वाहन चालक क्षेत्र के नागरिक और किसान भी आवारा और लावारिस पशुओं से खासे त्रस्त हैं। आए दिन लावारिस पशु क्षेत्र के किसानों की फसल, चारा और सब्जियों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। कई बार तो ये पशु बीच सड़क में बैठ जाते हैं जिससे आवागमन भी प्रभावित हो जाता है। फागपुर, भजनपुर, चंदनी, पचपकरिया, चूनाभट्टा आदि गांव के किसानों ने बताया कि क्षेत्र में पांच दर्जन से अधिक लावारिस और आवारा पशु रात्रि समय खेतों में प्रवेश कर किसान की मेहनत पर पानी फेर रहे हैं।
विज्ञापन


प्रधान गीता देवी, गिरधारी लाल, अरुण कुमार, माला देवी, गंगा गुरूंग, बीडीसी सदस्य पुष्कर कापड़ी, महेश जोशी, गजेंद्र चंद,  कृषक मदन सिंह सामंत, कैं हरीश कापड़ी, ओमप्रकाश, धरम सिंह रावत, विनोद रावत आदि ने आवारा और लावारिस पशुओं से निजात दिलाने को प्रशासन से खोड़ बनाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बनबसा नगर पंचायत क्षेत्र में भूमि का चयन कर शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। भूमि मिलते ही बनबसा में आवारा और लावारिस पशुओं के लिए खोड़ का निर्माण कराया जाएगा। हेमेश खर्कवाल, विधायक संसदीय सचिव।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed