फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Women with disabilities daughter just wade

महिला को विकलांग बेटी के साथ बस से उतारा

Tue, 20 Oct 2015 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर Updated Tue, 20 Oct 2015 10:30 PM IST
विज्ञापन

रोडवेज जैसी पब्लिक सेवा में बस के चालक और परिचालक ने न सिर्फ महिला से अभद्र व्यवहार किया, बल्कि उसे उसकी नाबालिग विकलांग बच्ची के साथ बीच रास्ते में असुरक्षित स्थान पर बस से नीचे उतार गए। टनकपुर निवासी इस महिला को टनकपुर डिपो की ही बस में ऐसा अपमान झेलना पड़ा। मामला तब सामने आया जब पीड़ित महिला ने रोडवेज के आरएम, एसडीएम और महिला आयोग से लिखित शिकायत की।

विज्ञापन


कार्की फार्म टनकपुर निवासी हरीश चंद्र तिवारी की पत्नी निर्मला तिवारी ने शिकायती पत्र में कहा कि उत्तराखंड सरकार के शासनादेश के मुताबिक उसकी नौ साल की विकलांग बेटी को समाज कल्याण विभाग ने रोडवेज बस में अभिभावक के साथ फ्री यात्रा का पास जारी किया है। वह 15 अक्तूबर को अपनी पुत्री का इलाज कराने के लिए टनकपुर डिपो की बस (यूके 03 एम/0307) से बरेली जा रही थी। परिचालक रहीस अहमद ने टिकट के लिए कहा तो उसने पुत्री के विकलांगता प्रमाण पत्र और समाज कल्याण विभाग द्वारा जारी निशुल्क यात्रा पास दिखाया।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि इस पर परिचालक उसे अवैध बताते हुए अभद्र व्यवहार करने लगा। वाद-विवाद के बीच चालक श्रीकांत शुक्ला और उक्त परिचालक ने बस में सवार यात्रियों के सामने दुर्व्यवहार करते हुए उसे और उसकी बेटी को रास्ते में जंगल के सुनसान स्थान पर बस से नीचे उतार दिया। चालक-परिचालक के दुर्व्यवहार से मानसिक तौर पर त्रस्त होकर वह बेटी को इलाज के लिए बरेली ले जाने के बजाय किसी वाहन चालक से लिफ्ट मांगकर वापस घर लौट आई। पीड़िता ने आरोपी चालक-परिचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के साथ ही समाज कल्याण विभाग द्वारा उसकी विकलांग पुत्री को जारी किए गए फ्री यात्रा पास के वैध या अवैध होने की स्थिति स्पष्ट करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कराई जा रही है मामले की जांच : आरएम
पीड़ित महिला ने मामलेे की लिखित की है, जिसकी जांच कराई जा रही है। जांच में मामला सही पाया गया तो आरोपी चालक-परिचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

महिला की विकलांग बेटी को जारी यात्रा पास वैध : एसडीएम

पीड़ित महिला को समाज कल्याण विभाग ने शासनादेश के अनुरूप अभिभावक के साथ रोडवेज की बस में फ्री यात्रा पास जारी किया है। महिला द्वारा की गई लिखित शिकायत पर रोडवेज के आरएम को जांच कर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed