फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Two taxi theft, but not too revealing

दो टैक्सी चोरी, मगर खुलासा एक का भी नहीं

Tue, 19 Jan 2016 10:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Tue, 19 Jan 2016 10:06 PM IST
विज्ञापन

चंपावत जिले की पुलिस अपराधों की रोकथाम में फेल हो रही है। छोटी वारदातें तो दूर, बड़ी घटनाओं का खुलासा तक नहीं हो पा रहा है। 10 जनवरी की सुबह टनकपुर टैक्सी स्टैंड के पास से हुए टैक्सी चोरी के मामले में पुलिस एक भी कदम आगे नहीं बढ़ सकी है। अभी भी वह अंधेरे में हाथ-पांव मार रही है। इसके चलते लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।

विज्ञापन


टनकपुर टैक्सी स्टैंड में दिनदहाड़े श्याम सुंदर शर्मा की टैक्सी (यूए 03/4875) गायब हुई। मगर इस टैक्सी का कोई अतापता नौ दिन बाद भी नहीं चल सका। इससे पूर्व जिला मुख्यालय से पिछले साल जून में एक टैक्सी चोर ले उड़े। इस मामले का नतीजा भी सिफर रहा। पुलिस के तमाम दावे हवा-हवाई साबित हुए। कांग्रेसी नेता नवीन राय सहित कई लोगों का कहना है कि पुलिस की नाकामी से सरकार की साख प्रभावित हो रही है। उन्होंने जल्द से जल्द मामलों का खुलासा करने की मांग की है। उधर, पुलिस अधीक्षक दिलीप सिंह कुंवर का कहना है कि विभिन्न मामलों में संबंधित पुलिस थाने मामले की पड़ताल कर रही है। उम्मीद है कि जल्द पुलिस को कामयाबी मिलेगी।
विज्ञापन


मंगलसूत्र झपटने वाले का भी पता नहीं
चंपावत से करीब 18 किमी दूर पुनावे में 21 दिसंबर को जीप का इंतजार कर रही एक महिला (गीता देवी) का डेढ़ तौले का करीब 38 हजार रुपये का मंगलसूत्र झपट लिया गया था। दिनदाहड़े हुई इस लूट से यहां ग्रामीण सकते में हैं। मगर इस मामले का तकरीबन एक माह होने के बाद भी खुलासा नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहन से मौत में दर्ज हुआ मुकदमा
चंपावत-खेतीखान मोटर मार्ग में यहां से करीब 18 किलोमीटर दूर नरियालगांव के पास 17 जनवरी के तड़के वाहन की टक्कर से हताहत शख्स मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हादसे में महेेंद्र ङ्क्षसह (48)  पुत्र ज्ञान सिंह निवासी भगानाभंडारी की मौत हो गई थी। जांच अधिकारी प्रकाश विश्वकर्मा ने बताया कि मृतक महेंद्र सिंह के भाई प्रकाश सिंह की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 279 और 304 ए के तहत मामला पंजीकृत किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed