{"_id":"6bde81447c9c526059d0cb133e603940","slug":"two-cases-of-murder-revealing-not-one-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या की दो वारदातें, खुलासा एक का भी नहीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या की दो वारदातें, खुलासा एक का भी नहीं
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
Updated Tue, 22 Dec 2015 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शारदा टापू में अज्ञात युवक और सूखीढांग के वृद्ध पुष्कर दत्त गहतोड़ी की हत्या के मामले में पुलिस को अब तक कोई अहम सुराग नहीं मिल पाए हैं। वृद्ध के पुत्र द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है, जबकि शारदा टापू में हत्या कर फेंके गए युवक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी पुलिस को नहीं मिली है।
विज्ञापन
17 दिसंबर को सूखीढांग के वृद्ध पुष्कर दत्त गहतोड़ी का शव सैलानीगोठ गांव के पास रेलवे लाइन किनारे झाड़ी में पड़ा मिला था। उसके दोनों हाथ पीछे की तरफ बंधे होने से उसकी हत्या किए जाने का अंदेशा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर की चोट के कारण मौत की पुष्टि होने के बाद मृतक के पुत्र रमेश चंद्र गहतोड़ी ने कोतवाली में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाल विनोद यादव का कहना है कि मामले की तफ्तीश की जा रही है। बहरहाल अब तक पुलिस को कोई अहम सुराग नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
इधर, वीरान शारदा टापू में युवक की हत्या के मामले में पुलिस कुछ कह पाने की स्थिति में नहीं है। शिनाख्त नहीं होने के बाद पुलिस ने 72 घंटे बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। पुलिस का कहना है कि मृतक की जेब से जिस नेपाली व्यक्ति के पहचान पत्र की छायाप्रति मिली है, उसे नेपाल पुलिस की मदद से बुलाया गया है, लेकिन वह अब तक नहीं आया है। पुलिस का मानना है कि उक्त नेपाली व्यक्ति से मृतक के बारे में कुछ अहम जानकारी पता लग सकती है।
विज्ञापन