फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Three murder accused in police custody

कत्ल के तीन आरोपी पुलिस गिरफ्त में

Wed, 23 Mar 2016 09:50 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत Updated Wed, 23 Mar 2016 09:50 PM IST
विज्ञापन
 Three murder accused in police custody
हत्यारों को दबोचा जाए - फोटो : अमर उजाला

चंपावत। रिटायर्ड कैप्टन और कांग्रेसी नेता बिंदु सिंह मौनी के बेटे राकेश मौनी के तीन हत्यारोपियों को दबोच लिया गया है। अलबत्ता अभी एक महिला आरोपी सहित कुल चार अन्य आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। इन्हें दबोचने के लिए पुलिस की तीन टीमें बनाई गई है। इससे पहले मंगलवार रात आक्रोशित लोगों ने करीब दो घंटे शव को जिला अस्पताल से पुलिस अधीक्षक आवास पर रखकर पुलिस की नाकामी और हत्या आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन किया। एसपी दिलीप सिंह कुंवर द्वारा जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के आश्वासन के बाद गुस्साए लोग माने।

विज्ञापन


सोमवार को तल्ली चौकी गांव में खड़ी होली के दौरान विवाद हुआ। आरोप है कि होली के दौरान ईश्वर सिंह ने गाली-गलौज और मारपीट की। बीच-बचाव कर मामले को आगे बढ़ने से रोक दिया गया, लेकिन अगले दिन मंगलवार शाम को ईश्वर सिंह और उसके कई साथियों ने खुकरी-चाकू से कैप्टन मौनी के घर में घुसकर हमला बोल दिया। हमले में कै.मौनी के एक बेटे राकेश मौनी (32) की मौत हो गई, जबकि दो बेटे कमल सिंह (36), चंद्रशेखर मौनी (26) और कमल की पत्नी देवकी देवी (33) जख्मी हुई।
विज्ञापन


खटीमा के निजी अस्पताल में इलाज के बाद तीनों घायल बुधवार सुबह चंपावत पहुंचे और अंतिम संस्कार में शामिल हुए। पुलिस ने सभी सातों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302, 307, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया। पुलिस अधीक्षक दिलीप सिंह कुंवर ने बताया कि तीन आरोपियों लक्ष्मण सिंह, दिलीप सिंह और सरिता देवी को हिरासत में ले लिया गया है, जबकि चार अन्य आरोपी ईश्वर सिंह, भगत सिंह, पवन सिंह और बोध सिंह की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए दरोगा महेश चंद्र, प्रभात कुमार, राजेश पांडेय के नेतृत्व में तीन टीमें बनाई गई हैं। मामले के जांच चंपावत के कोतवाल बीएल विश्वकर्मा कर रहे हैं। वहीं, नाराज लोगों ने बीती रात करीब 10 बजे तक शव को जिला अस्पताल से ले जाकर एसपी आवास पर रख विरोध जताया। विकास साह, रोहित बिष्ट, गोविंद सामंत, उमेश खर्कवाल, बहादुर फर्त्याल, कैलाश पांडेय आदि ने प्रदर्शन किया। बाद में एसपी के आश्वासन पर शव को हटाया गया। बुधवार सुबह डॉ. इंद्रजीत पांडेय, डॉ. विप्लव सरकार और डॉ. प्रदीप बिष्ट ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा।

रिटायर्ड कैप्टन और कांग्रेसी नेता बिंदु सिंह मौनी के बेटे राकेश मौनी का बुधवार को गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। चिता को मुखाग्नि कै.मौनी के भाई दिलीप सिंह ने दी। इस सनसनीखेज वारदात के बाद परिवार में मातम छाया हुआ है और गांव में भी दहशत है। टनकपुर के एसडीएम नरेश दुर्गापाल भी सांत्वना देने चौकी गांव पहुंचे। उन्होंने कैप्टन मौनी के परिजनों को सुरक्षा और इलाके की कानून-व्यवस्था बनाए रखने के पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए।

अगर पुलिस ने तनिक तत्परता दिखाई होती, तो संभव था राकेश मौनी की जान न जाती। स्वर्गीय राकेश के पिता रिटायर्ड कैप्टन बिंदु सिंह मौनी ने 21 मार्च को खड़ी होली के दौरान ईश्वर सिंह द्वारा की गई मारपीट की सूचना कोतवाली को दी थी, लेकिन कैप्टन मौनी का कहना है कि पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया। पता चला कि कोतवाली ने शिकायत पर पुलिस के कुछ सिपाहियों को भेजा, लेकिन वे शिकायत करने वालों तक नहीं पहुंचे और ग्राम प्रधान से मिलकर लौट गए।


पुलिस अब मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कह रही है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर पुलिस ने मुस्तैदी से शिकायत का संज्ञान लिया होता, तो संभव था कि मंगलवार को हुई हत्या की घटना नहीं होती। वहीं इस हत्याकांड के चलते होली के रंग भी चौकी और आसपास के गांवों में फीके पड़ गए हैं। अलबत्ता पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ने का दावा किया है। पूर्व सैनिक संगठन चंपावत टाइगर्स ने तल्ली चौकी में हुई सनसनीखेज वारदात की निंदा की है। संगठन के रिटायर्ड स्क्वाड्रन लीडर मोहन चंद्र शर्मा ने कातिलाना हमला करने वालों को जल्द दबोचने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed