फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The young woman of Patan village gave her poison

पाटन गांव की युवती ने जहर खाकर जान दी

Thu, 13 Apr 2017 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत) Updated Thu, 13 Apr 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
The young woman of Patan village gave her poison
demo pic - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
 शहर से लगी ग्राम पंचायत पाटन में एक युवती ने जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। युवती की मई में शादी होने वाली थी। अचानक हुए इस हादसे से परिजन सुधबुध खोए हुए हैं। युवती के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पाटन गांव की भावना (24) पुत्री लक्ष्मी दत्त बृहस्पतिवार दोपहर शौचालय गई थी। काफी देर तक भावना के बाहर नहीं आने से परिजनों ने दरवाजा तोड़ा तो भीतर भावना अचेत पड़ी हुई थी। आनन-फानन में परिजन भावना को अस्पताल ले गए लेकिन वहां पहुंचने से पूर्व युवती की मौत हो गई थी। सीएचसी के चिकित्साधिकारी डॉ. मंजीत सिंह ने बताया कि मौत जहर खाने से हुई है। घटना की सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंचीं थानाध्यक्ष मीनाक्षी नौटियाल का कहना है कि परिजनों ने बताया कि मई में भावना की शादी होनी वाली थी। दरोगा मनीषा ने शव का पंचनामा भरा और डॉ. जितेंद्र जोशी ने पोस्टमार्टम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed