फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The deal was finally picked up eight Married

विवाहिता का सौदा कर रहे आठ दबोचे

Fri, 01 Jan 2016 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा Updated Fri, 01 Jan 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
The deal was finally picked up eight Married

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने महिलाओं की खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। यूपी की एक विवाहिता को गिरोह के चंगुल से छुड़ाकर रीड्स पुनर्वास केंद्र के सुपुर्द किया गया। पुलिस ने दो महिलाओं समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन


बीती रात्रि कुछ लोगों द्वारा एक विवाहिता को बेचने की सूचना मिलने पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट प्रभारी एसआई मंजू पांडेय, एचसी रवि जोशी, भुवन राना, लक्ष्मण चंद और कांस्टेबल गणेश सिंह ने कब्रिस्तान के पास डेरा जमाया। एक झाले में विवाहिता के होने का पता चला। इसी बीच एक वाहन से पांच लोग निकलकर आए और वहां पहले से मौजूद तीन अन्य लोगों से 40 हजार में विवाहिता का सौदा करने लगे। यह लोग 15 हजार रुपये बयाना दे चुके थे। यूनिट ने पुलिस के सहयोग से विवाहिता को बेचने और खरीदने वाले गिरोह को दबोच लिया।
विज्ञापन


विवाहिता को बेचने वाली स्थानीय सुनीता नाथ और रमेश कुमार के अलावा खरीदने वाले नवाबगंज बरेली निवासी शराफत हुसैन, नरेश पटेल, कुंवर सेन, श्याम चरण, पुत्तूलाल और सोनी बृजवासी को आईपीसी की धारा 370 (2), 34, 120 बी के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। अन्य लोगों की संलिप्तता की आशंका के चलते पुलिस महिलाओं की खरीद-फरोख्त करने वाले बड़े गिरोह की तलाश में है। गिरोह सदस्यों की तलाश में अन्य राज्यों में भी दबिश दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता को किया पुनर्वास केंद्र के सुपुर्द
एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट प्रभारी मंजू पांडेय ने बताया कि पीड़िता महिला अपने रिश्तेदार के साथ पूर्णागिरि मंदिर दर्शन के लिए आई थी। वो विवाहिता है, किंतु अपने पति के साथ नहीं रहती है। स्थानीय महिला ने अच्छे घर में शादी कराने की बात कहकर उसे रोक लिया था। फिलहाल उसे रीड्स संस्था के पुनर्वास केंद्र में रखा गया है। न्यायालय के निर्देश पर उसे परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed