{"_id":"1121349895d0aa1b8515855908d000c4","slug":"store-the-lock-broken-five-thousand-theft-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीम गांव में दुकान का ताला टूटा, पांच हजार की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीम गांव में दुकान का ताला टूटा, पांच हजार की चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Fri, 11 Dec 2015 10:26 PM IST
विज्ञापन
करीब 11 किलोमीटर दूर नघान गांव के सीम तोक में एक दुकान का ताला तोड़कर चोर नगदी सहित कुछ सामान ले गए। दुकानदार ने चोरी की सूचना कोतवाली में दी है। अभी न तो मुकदमा दर्ज हुआ है और नहीं चोरों का पता चल सका है।
विज्ञापन
सीम के कमलेश चंद्र का कहना है कि गांव में उसकी टाफी, बीड़ी-सिगरेट आदि की छोटी दुकान है। बुधवार रात चोरों ने दुकान के दोनों ताले तोड़कर नगदी और दुकान में रखा सामान चोरी कर लिया। चोरी हुई नगदी और सामान करीब पांच हजार कीमत का है। चोरी का पता बृहस्पतिवार सुबह दुकान खोलने पर हुआ।
विज्ञापन
दुकान का सामान बिखरा हुआ था। ढूंढने पर कुछ सामान बाद में ललुवापानी रोड पर गिरा मिला। इसके अलावा दुकान में रखा एटीएम कार्ड, मतदाता पहचान पत्र और फोटो भी चोर ले गए। कोतवाली पुलिस का कहना है कि मौका-मुआयना कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन