फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Police stopped the smuggling of fuel

पुलिस ने रोकी पेट्रोल-डीजल की तस्करी

Wed, 18 Nov 2015 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा Updated Wed, 18 Nov 2015 10:44 PM IST
विज्ञापन
Police stopped the smuggling of fuel

नेपाल को हो रही डीजल और पेट्रोल की तस्करी पर अंकुश लगाने को पुलिस खासी सतर्क हो गई है। एसपी के निर्देश के बाद शारदा बैराज से भारतीय खाली वाहनों (बिना सवारी) को नेपाल नहीं जाने दिया जा रहा है। वहीं, पेट्रोलियम पदार्थों की तस्करी के लिए क्षेत्र में बाहर से आए वाहनों को वापस जाने का अल्टीमेटम दिया गया है।

विज्ञापन


मधेसी आंदोलन के बाद नेपाल में बिगड़े हालातों से जहां नेपाल में आम जरूरत की वस्तुओं की कमी होने लगी है, वहीं इसका फायदा भारतीय और नेपाल तस्करों ने उठाना शुरू कर दिया है। टैक्सी वाहन स्वामी वाहनों के टैंक फुल कराकर नेपाल में भारी मुनाफे में डीजल और पेट्रोल बेचने के धंधे में लगे हैं। मामला आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत होने के चलते पुलिस के लिए डीजल, पेट्रोल की तस्करी सिरदर्द बन गई है। वहीं, एसपी डीएस कुंवर के निर्देश के बाद खाली (बिना सवारी) वाहनों को बैराज से लौटाया जा रहा है। तस्करी के लिए आए बाहरी वाहनों को भी वापस जाने का अल्टीमेटम दिया गया है।
विज्ञापन


बता दें कि अब तक प्रतिदिन नेपाल को सौ से अधिक वाहन जा रहे थे, जबकि सवारियों की संख्या नहीं के बराबर है। थानाध्यक्ष बीआर पौरी ने बताया कि बिना सवारी और बाहरी वाहनों को नेपाल नहीं जाने दिया जा रहा है। आमतौर पर नेपाली यात्री तांगों में सफर करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम ने दी तस्करी नहीं करने की हिदायत
एसडीएम एनसी दुर्गापाल ने शारदा बैराज चौकी पहुंचकर टैक्सी वाहन स्वामियों और चालकों को पेट्रोल, डीजल की तस्करी नहीं करने की हिदायत दी। उन्होंने आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई की चेतावनी भी दी। बताया कि डीजल, पेट्रोल तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए जल्द ही पुलिस, कस्टम, एसएसबी और नेपाल पुलिस के साथ मंथन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed