{"_id":"ec0547744a80e19084987c2614158cdd","slug":"pig-girl-injured-in-the-attack-referee-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुअर के हमले में महिला जख्मी, रेफर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुअर के हमले में महिला जख्मी, रेफर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Sat, 06 Feb 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यहां से करीब 29 किलोमीटर दूर बड़ोली गांव की एक महिला सुअर के हमले में जख्मी हो गई। जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद महिला को हल्द्वानी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
बड़ोली गांव की विमला (33) पत्नी सतीश चंद्र शुक्रवार शाम खेतों में घास काटने को गई हुई थी। तभी सुअर का एक झुंड वहां आया। झुंड में से एक सुअर ने घास काट रही महिला पर हमला बोल दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को जिला अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला को हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया। महिला की स्थिति अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन
सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मी दत्त सक्टा ने पीड़ित परिवार की कमजोर माली हालत के मद्देनजर इलाज के खर्च के साथ ही मुआवजा देने की मांग की है। साथ ही सुअरों के प्रकोप से बचाने के लिए ठोस कदम उठाने की भी मांग की गई है। करीब एक माह पहले इसी गांव के चूड़ामणि की पत्नी को भी सुअरों ने जख्मी कर दिया था।
विज्ञापन