{"_id":"eb0c3dbe7357fc7a04ee118b166c2211","slug":"now-camper-smuggling-diesel-from-buses-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब टूरिस्ट बसों से डीजल की तस्करी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अब टूरिस्ट बसों से डीजल की तस्करी
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा
Updated Sat, 09 Jan 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल में पेट्रो पदार्थों की किल्लत का तस्कर लगातार फायदा उठा रहे हैं। वह भारत से पेट्रोल-डीजल नेपाल ले जाकर ऊंचे दामों पर बेचते हैं और मोटा मुनाफा कमाते हैं। पुलिस की सख्ती के बाद तस्करी पर कुछ अंकुश लगा था, लेकिन फिर से बार्डर पर तस्करी शुरू हो गई है। इस बार टूरिस्ट बसों को तस्करी के लिए प्रयोग में लाया जा रहा है। ऐसी ही नेपाल की एक टूरिस्ट बस को सीमा पर एसएसबी जवानों ने पकड़ा है, जिससे 240 लीटर डीजल नेपाल ले जाया जा रहा था। एसएसबी ने बरामद डीजल को कस्टम के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
एसएसबी की 57वीं वाहिनी के कमांडेंट केसी राना के निर्देश पर इन दिनों एसएसबी सीमा पर सघन चेकिंग और पेट्रोलिंग की जा रही है। बीती रात्रि दिल्ली (भारत) से पोखरा (नेपाल) जा रही नेपाल की एक टूरिस्ट बस (ना 7 ख 3625) की बार्डर पर स्थित एसएसबी चेकपोस्ट पर एसएसबी की ए कंपनी के जवानों ने चेकिंग की। चेकिंग में एसएसबी को बस में रखा 240 लीटर डीजल बरामद हुआ। पूछने पर किसी ने भी डीजल पर अपना हक नहीं जताया। इस पर एसएसबी ने डीजल जब्त कर बस को छोड़ दिया। साथ बरामद डीजल कस्टम के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
चेकिंग में एसएसबी जवान एएसआई महेश चंद्र जोशी, कांस्टेबल राकेश कुमार पूनिया, अरुण प्रताप, सचिन कलेस्कर आदि शामिल थे। वाहिनी की प्रभारी एवं एसआई पूनम सुरीन ने बताया कि इन दिनों देश में चल रहे हाई अलर्ट और गणतंत्र दिवस आगमन के चलते उच्च अधिकारियों के निर्देश पर सीमा पर सघन पेट्रोलिंग और चेकिंग की जा रही है।
विज्ञापन