फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Nepali cigarettes seized

एसएसबी के हत्थे चढ़ी नेपाली सिगरेट

Thu, 11 Feb 2016 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा Updated Thu, 11 Feb 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
Nepali cigarettes seized

पेट्रोलिंग के दौरान एसएसबी ने नेपाल से तस्करी कर लाई जा रही सिगरेट की बड़ी खेप पकड़ी है। एसएसबी को देख तस्कर साइकिलें छोड़कर नेपाल की ओर भाग गए। एसएसबी ने सिगरेट, साइकिल कस्टम को सौंप दिए।

विज्ञापन


एसएसबी डी कंपनी की बंगाली कालोनी स्थित बीओपी जवान बृहस्पतिवार को प्रभारी असिस्टेंट कमांडेंट एसआई हरसुख चौहान के नेतृत्व में भारत नेपाल पिलर संख्या 803/10 के पास पेट्रोलिंग कर रहे थे। इसी बीच सीमा पर जंगल में दो साइकिल सवार नेपाल की ओर से सामान लेकर आते दिखे। पूछताछ के लिए उन्हें रुकने को कहा गया तो एसएसबी के वहां पहुंचने से पहले ही वे साइकिलें छोड़कर नेपाल की ओर फरार हो गए। पास जाने पर एसएसबी को नेपाली खुखरी सिगरेट के एक हजार पैकेट मिले। प्रभारी कमांडर ने बताया कि पकड़े गए सामान की कीमत 57 हजार रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed