फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Married to Nepalese abducted flea

नेपाली विवाहिता को भगा ले गया कबाड़ी

Thu, 24 Sep 2015 11:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Thu, 24 Sep 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन

बनबसा क्षेत्र का एक कबाड़ी क्षेत्र की एक नेपाली विवाहिता को भगा ले गया। कबाड़ी महिला के साथ उसके दो बच्चों को भी ले उड़ा है। महिला के पति ने इस संबंध में कोतवाली में तहरीर दी है। फिलहाल कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है।

विज्ञापन


22 सितंबर की रात बनबसा का एक कबाड़ी चंपावत क्षेत्र की एक नेपाली महिला को उसके दो बच्चों के साथ ले भागा। घर आने पर पति को इसकी भनक लगी। 23 सितंबर की शाम महिला के पति ने कुछ लोगों को वाकये की जानकारी दी। बृहस्पतिवार को महिला के पति ने कबाड़ी पर पत्नी को भगाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। कोतवाल देवेंद्र सिंह दिगारी का कहना है कि बनबसा क्षेत्र में संपर्क कर आरोपी को दबोचने का प्रयास किया जा रहा है। तफ्तीश के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन


हिंदूवादी संगठनों ने जताई नाराजगी, कोतवाल से मिले
भाजपा, एबीवीपी सहित कई हिंदूवादी संगठन बृहस्पतिवार को इस मसले के विरोध में कोतवाल से मिले। उन्होंने घटना को गंभीर बताते हुए ऐसी प्रवृत्ति रोकने की मांग की। तुरंत नेपाली महिला और उसके दोनों बच्चों की सकुशल बरामदी नहीं होने पर आंदोलन की धमकी दी। कोतवाल से मिलने वालों में हिंदू जागरण मंच के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश जोशी, भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री हिमेश कलखुड़िया, छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कमल महरा, विश्वास चंद्र भट्ट, हर्ष तड़ागी, मनोज तड़ागी, किशोर बिष्ट, सूरज, सुभाष, योगेश आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed