{"_id":"7bf33b6991328537d81b3cd996110d0d","slug":"lpg-leak-fire-three-houses-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसोई गैस रिसाव से तीन मकानों में लगी आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रसोई गैस रिसाव से तीन मकानों में लगी आग
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
Updated Fri, 11 Sep 2015 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलीगांव में बृहस्पतिवार शाम रसोई गैस में रिसाव होने से तीन मकान आग लग गई, जिससे लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। राजस्व टीम की ओर से घटना स्थल का निरीक्षण कर क्षति का आकलन किया जा रहा है। पीड़ित परिवारों को दूसरे लोगों ने शरण दी हुई है।
विज्ञापन
कलीगांव के बासुदेव पुजारी की पत्नी हरी पुजारी रोज की तरह गैस में चाय बना रही थीं। इसी दौरान गैस का रिसाव होने से आग लग गई, जिससे लकड़ी का बना उनका पूरा मकान आग की चपेट में आ गया। पड़ोस में रहने वाले पूरन पुजारी एवं दिनेश पुजारी के मकान भी आग की चपेट में आ गए। गृह स्वामी बासुदेव पुजारी की गृहस्थी का सारा सामान जेवरात, नगदी, टीवी, फ्रिज जल गए हैं। स्थानीय तारा सिंह पुजारी ने जान-जोखिम में डालकर आग पर काबू करने का प्रयास किया।
विज्ञापन
सूचना पर फायरब्रिगेड भी पहुंच गई थी, लेकिन इससे पहले ही ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया। नायब तहसीलदार भगीरथ जोशी, कानूनगो चंद्र प्रकाश, राजस्व उप निरीक्षक जगदीश राम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। नायब तहसीलदार के अनुसार बासुदेव पुजारी को सर्वाधिक नुकसान हुआ है। क्षति का आकलन कर एसडीएम के माध्यम से जिला प्रशासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन