फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Jewelery half million 'clean'

साफ करने के नाम पर डेढ़ लाख के जेवरात ‘साफ’

Fri, 11 Sep 2015 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर Updated Fri, 11 Sep 2015 10:37 PM IST
विज्ञापन

गहने साफ के नाम पर शुक्रवार को ठगों ने सास-बहू से डेढ़ लाख के जेवर ‘साफ’ कर लिए। पीड़ितों ने कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी दे दी है।

विज्ञापन


कुमाऊं में सोने चमकाने के नाम पर ठगी करने वालों का गिरोह लंबे समय से सक्रिय है। बीते दिनों भी इस तरह के कई मामले सामने आए। शुक्रवार को दो युवक बिमबार साबुन के प्रचार के लिए घूमते हुए वार्ड संख्या दो चंद कालोनी निवासी संजय अग्रवाल पुत्र सुरेश बिहारी अग्रवाल के घर पहुंचे। घर में संजय की मां और उसकी पत्नी मौजूद थी। इन युवकों ने पहले तो तांबे के बर्तन साफ करके दिखाए। उसके बाद चांदी की पायल साफ की और फिर स्वर्ण आभूषणों को भी साफ कर चमकाने का दावा करते हुए उन्हें स्वर्ण आभूषण लाने को कहा। इस पर संजय की पत्नी ने अपनी सोने की दो चूड़ियां, एक चैन और एक अंगूठी उन्हें साफ करने को दे दी। ठगों ने स्वर्ण आभूषणों को पानी के बर्तन में डाला और पड़ोस वाले घर में आभूषणों को साफ कर आने की बात कहते हुए चल गए। कुछ देर बाद जब संजय की पत्नी ने पानी में डाले आभूषणों को देेखना चाहा तो आभूषण गायब थे और ठग भी पड़ोस के घर में नहीं मिले। इस पर उसने पति संजय को सूचित किया। उन्होंने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन


कोतवाल कमल राम आर्या ने बताया कि पीड़ित द्वारा घटना की रिपोर्ट तो दर्ज नहीं कराई गई है, लेकिन जांच कर ठगों का पता लगाने की गुहार की है। उन्होंने बताया कि ठगों की सुरागकशी के लिए पुलिस की दो टीमों को लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed