{"_id":"233ab6c0e9090bc563a987c0475e03d0","slug":"jeep-upturned-survived-passenger-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीप पलटी, बाल-बाल बचे यात्री","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जीप पलटी, बाल-बाल बचे यात्री
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Sun, 14 Feb 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खटीमा जा रही मैक्स जीप यहां से करीब एक किलोमीटर दूर एनएच पर खेत में पलट गई। हादसे में यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। जीप में एक ही परिवार के नौ सदस्यों सहित 12 लोग सवार थे। दुर्घटना का कारण मोड़ पर दूसरी जीप को पास देते वक्त नियंत्रण खो देना बताया गया।
विज्ञापन
रविवार अपरान्ह पिथौरागढ़ से खटीमा जा रही जीप (यूके 03टीए/0163) गैस गोदाम के पास सड़क से पांच फीट दूर खेत में पलट गई। हादसे में यात्रियों को मामूली चोट आई है। जीप में एक ही परिवार के नौ लोग (अनिल चंद, करिश्मा चंद, रोहित चंद, दीपक चंद, मोनिका चंद, कमला देवी, भावना चंद, प्रियंका चंद और अवंतिका चंद निवासी खटीमा) सवार थे। इसके अलावा देवेंद्र सिंह और उनकी मां गंगा देवी पत्नी राम सिंह निवासी भूड़ खटीमा भी वाहन में बैठे थे। ड्राइवर देवेंद्र सिंह पुत्र त्रिलोक सिंह निवासी बनबसा को भी मामूली चोट आई है।
विज्ञापन
दुर्घटना की जानकारी मिलने पर कोतवाल बीएल विश्वकर्मा, एसआई माधोराम, चौकी इंचार्ज लक्ष्मण सिंह, टैक्सी यूनियन संचालक एलएम भट्ट, व्यापार संघ अध्यक्ष त्रिभुवन गिरी, उपाध्यक्ष अमरनाथ सक्टा समेत तमाम लोग मौके पर पहुंचे। बाद में सभी यात्रियों को दूसरे वाहन से खटीमा भेजा गया। कोतवाल ने बताया कि मोड़ पर सामने से आ रहे वाहन को पास देने के दौरान चालक जीप से नियंत्रण खो बैठा।
विज्ञापन