{"_id":"241e99268094ca6256fde5567f7d2b7b","slug":"cubs-hit-by-vehicle-killed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की चपेट में आया शावक, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाहन की चपेट में आया शावक, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Wed, 16 Sep 2015 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाहन की चपेट में आने से तेंदुए के शावक की मौत हो गई। ये वारदात टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच पर मुख्यालय से करीब 45 किमी दूर सिन्याड़ी के पास हुई।
विज्ञापन
चल्थी पुलिस चौकी के इंचार्ज विनोद कुमार जोशी ने बताया कि मंगलवार रात सिन्याड़ी के पास रोड पर एकाएक तेंदुए का एक शावक आ गया। इस बीच तेजी से आए वाहन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय ग्रामीण और सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश चौड़ाकोटी की सूचना पर सूखीढांग के वन दरोगा धनी चंद मौके पर पहुंचे। बताया कि मादा शावक की उम्र करीब ढाई से तीन महीने थी।
विज्ञापन
लंबाई तीन फीट के करीब थी। पोस्टमार्टम कराने के बाद शावक को सूखीढांग में ही दफना दिया गया। उल्लेखनीय है कि घने जंगल वाले इस इलाके में रोड पार करते वक्त जंगली जानवरों की वाहन से मौत की घटनाएं कई बार पहले भी हो चुकी है।
विज्ञापन