{"_id":"b2356ecc723222332d0e603ae8a09ec7","slug":"car-seized-80-illegal-sand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चल्थी में 80 गाड़ी अवैध रेत सीज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चल्थी में 80 गाड़ी अवैध रेत सीज
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Sat, 16 Jan 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर यहां से करीब 40 किलोमीटर दूर चल्थी क्षेत्र में अवैध खनन के आरोप पर प्रशासन ने संयुक्त अभियान चलाया। शनिवार को संयुक्त दस्ते ने अवैध रूप से स्टॉक किए गए करीब 80 गाड़ी रेत को बरामद किया। डीएम दीपेंद्र कुमार चौधरी के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई में बरामद अवैध रेत को सीज कर लिया गया।
विज्ञापन
टनकपुर के एसडीएम नरेश दुर्गापाल, चंपावत के एसडीएम भगत सिंह फोनिया और सीओ राजन सिंह रौतेला के नेतृत्व में चल्थी के खनन क्षेत्र में छापा मारा गया। दल ने चार स्थानों पर भारी मात्रा में अवैध रूप से स्टॉक किया गया रेत बरामद किया। एक जगह पर स्टॉक का कोई स्वामी नहीं मिला। इस रेत को लधिया नदी पर फेंक दिया गया। शेष तीन स्थानों पर स्टॉक किए गए रेत को सीज कर दिया गया। सीज किए गए रेत की मात्रा करीब 300 घन मीटर है।
विज्ञापन
रेत के इस स्टॉक को खुर्दबुर्द न करने की शर्त पर तीनों पट्टेदारों ओम प्रकाश पांडेय, नरेश ढेक और जगदीश शर्मा के सुपुर्द किया गया। टीम ने बताया कि नियम विरुद्ध स्टॉक करने पर डीएम जुर्माना और अन्य कार्रवाई तय करेंगे। पट्टेदारों को स्टॉक की अनुमति नहीं है। वे रेत को अपने आवंटित क्षेत्र से सीधे निर्धारित स्थान पर ला सकते हैं।
विज्ञापन
सीमांकन को भी चेक कराया जाएगा
चल्थी के खनन क्षेत्र में दस निजी पट्टे आवंटित किए गए हैं। पांच पट्टे टनकपुर और शेष पट्टे चंपावत तहसील के हैं। एसडीएम नरेश दुर्गापाल का कहना है कि गड़बड़ी की आशंका के मद्देनजर सीमांकन को भी चैक कराया जा रहा है। पट्टेदार निर्धारित क्षेत्र के अलावा दूसरी जगह से रेत नहीं निकाल सकते हैं। साथ ही दूसरी जगह से रेत निकाले जाने की पैमाइश भी कराई जाएगी।