{"_id":"5a8c56884f1c1b387b8b7980","slug":"81519146632-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी को नेपाल ले जाने वाला संदिग्ध युवक दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी को नेपाल ले जाने वाला संदिग्ध युवक दबोचा
Updated Tue, 20 Feb 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनबसा (चंपावत)। शारदा बैराज पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रेफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) कर्मियों ने मंगलवार को चेकिंग के दौरान एक युवक को एक किशोरी के साथ पकड़ा। कहा जा रहा है कि वह किशोरी को बहला फुसला कर अपने साथ नेपाल ले जाने की फिराक में था। किशोरी की रुद्रपुर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज है।
एएचटीयू जवान गणेश बिष्ट और शारदा बैराज चौकी पुलिस जवान हरीश सिंह मानव तस्करी और ऑपरेशन स्माइल के तहत शारदा बैराज पर सघन चेकिंग में थे। इस दौरान उन्होंने एक युवक को संदिग्धावस्था में एक किशोरी के साथ ई-रिक्शा में भारत से नेपाल की ओर जाते हुए देख रोक लिया।
एएचटीयू प्रभारी एसआई मंजू पांडेय ने बताया कि पूछताछ में युवक ने अपना नाम मनोज उर्फ कपिल निवासी, बारादरी, जिला बरेली बताया। उसने किशोरी को अपनी पत्नी बता रिश्तेदारी में नेपाल जाने की बात कही। संदेह होने पर उन्हें एएचटीयू कार्यालय लाया गया। उन्होंने किशोरी के परिजनों को फोन किया तो पता चला कि वह बीते दिवस घर से स्कूल जाने की बात कह निकली थी।
विज्ञापन
आदर्श कॉलोनी रुद्रपुर थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज है। सूचना पर रुद्रपुर के आदर्श कॉलोनी थाने के एसआई मनोज जोशी किशोरी के परिजनों के साथ बनबसा पहुंचे। किशोरी और युवक को रुद्रपुर पुलिस के सुपुर्द किया गया। एसआई जोशी ने बताया कि औपचारिकताएं पूरी करने के बाद किशोरी को परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा, जबकि युवक पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताया गया कि युवक रुद्रपुर में कपड़े की दुकान पर काम करता है।