{"_id":"59dfa8534f1c1bd7538b71ea","slug":"71507829843-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीशम के सात अवैध लट्ठे लदा ई-रिक्शा समेत दो युवक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शीशम के सात अवैध लट्ठे लदा ई-रिक्शा समेत दो युवक गिरफ्तार
Updated Thu, 12 Oct 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। पुलिस ने शीशम के सात अवैध लट्ठों से लदे ई-रिक्शा समेत दो लोगों को पकड़कर वन विभाग के सुपुर्द किया है। आरोपियों के खिलाफ वन विभाग ने वन अधिनियम के तहत कार्रवाई कर ई-रिक्शा को जब्त किया है।
कोतवाल अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि बुधवार शाम शारदा चुंगी की ओर से एक ई-रिक्शा बाजार को आ रहा था, जिसे मुखबिर की सूचना पर तलाशी के लिए रोका गया तो उसमें शीशम के चार फुट लंबाई के सात लट्ठे लदे थे। कोतवाल ने बताया कि लट्ठे ले जा रहे आरोपियों शारदा चुंगी निवासी राजपाल कश्यप एवं गोविंद कश्यप को लट्ठे लदे ई-रिक्शा के साथ शारदा रेंज के सुपुर्द किया गया है। इधर, वन क्षेत्राधिकारी गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि लट्ठे एवं ई-रिक्शा को जब्त कर आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम की धारा 26, 41, 42, 53 के तहत कार्रवाई की गई है।