फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   दो बाइकों की भिड़ंत में नव विवाहिता की मौत

दो बाइकों की भिड़ंत में नव विवाहिता की मौत

Wed, 25 Apr 2018 11:24 PM IST
Updated Wed, 25 Apr 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
दो बाइकों की भिड़ंत में नव विवाहिता की मौत
लोहाघाट (चंपावत)। लोहाघाट-किमतोली मार्ग में गंगनौला में दो बाइकों की जबरदस्त भिड़ंत में नव विवाहिता की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। विवाहिता की शादी महज पांच दिन पूर्व हुई थी। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार मेडिकल रिपोर्ट में आरोपी बाइक चालक के नशे का सेवन करने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बुधवार को करीब 11 बजे धर्मेंद्र सिंह धौनी (24) पुत्र उमेद सिंह धौनी निवासी चमदेवल अपनी पत्नी रेनू (21) के साथ अपने ससुराल खेती को बाइक यूके 03-7441 से जा रहा था। लोहाघाट से सात किमी दूर गंगनौला में विपरीत दिशा से आ रही बाइक संख्या यूके 03-9073 ने दंपत्ति की बाइक को जोर की टक्कर मार दी। हादसे में नवदंपत्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को निजी वाहन से लोहाघाट सीएचसी पहुंचाया गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने रेनू को मृत घोषित कर दिया। डॉ. रविंद्र बोहरा ने बताया कि हादसे में घायल रेनू के सिर पर गंभीर चोट आने के कारण उसने सीएचसी पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया था। घायल धर्मेंद्र के सिर, पैर में चोटें आई हैं।
विज्ञापन


लोहाघाट थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह बृजवाल ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर आरोपी बाइक चालक कमल जोशी निवासी लोहाघाट के खिलाफ आईपीसी की धारा 279, 308 और 304ए के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी चालक ने नशे में धुत्त था। हादसे में आरोपी चालक कमल के अलावा साथी किशन पुजारी को भी चोटें आई हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चमदेवल और खेती गांव में मातम में बदली शादी की खुशियां
लोहाघाट (चंपावत)। गंगनौला के पास हुई बाइक दुर्घटना में मारी गई रेनू और घायल धर्मेंद्र का महज पांच दिन पूर्व ही विवाह हुआ था। धर्मेंद्र दिल्ली में एक निजी कंपनी में कार्यरत है। दुर्घटना की खबर मिलते ही चमदेवल और खेती दोनों गांवों में शादी की खुशियां मातम में बदल गई। दुर्घटना में रेनू की मौत के बाद जहां उसकी मां बची देवी और पिता गोपाल सिंह अपना होश-ओ-हवास खो बैठे हैं, वहीं बहू की मौत और बेटे के गंभीर होने पर पिता उमेश सिंह और मां सरस्वती देवी गहरे सदमे में है।


धर्मेंद्र शादी के बाद पहली बार अपनी पत्नी रेनू के साथ अपने ससुराल खेती जा रहा था। ससुराल में रेनू को बडे भाई की बेटी का नामकरण में भी शामिल होना था। धर्मेंद्र दो भाईयों में बड़ा है, जबकि रेनू तीन बहिनों में सबसे छोटी। परिजन कुंदन सिंह रावत, देव सिंह धौनी, वीरेंद्र सिंह, राहुल, मान सिंह, कैलाश सिंह, कुंवर प्रथोली आदि लोग ढांढस बंधा रहे हैं।

2018 में अब तक हुए दोपहिया हादसे में पांच मौतें
16 जनवरी: स्वांला के पास खाई में बाइक गिरने से दो युवकों की मौत।
3 मार्च: चंपावत में गोरलचौड़ मार्ग में खंभे से टकराए बाइक सवार की मौत।
4 अप्रैल: चंपावत के पास तिलौन में डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत।
23 अप्रैल: मैक्स कैब और बाइक की भिड़ंत में पितापुत्री समेत तीन घायल।
25 अप्रैल: किमतोली के पास दो बाइकों की टक्कर, नव विवाहिता की मौत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed