फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   पूर्व डीएम की जमीन पर निर्माण करने का आरोप

पूर्व डीएम की जमीन पर निर्माण करने का आरोप

Sun, 15 Apr 2018 10:49 PM IST
Updated Sun, 15 Apr 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
पूर्व डीएम की जमीन पर निर्माण करने का आरोप

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। लोहाघाट विकासखंड के मंगोली गांव में एक पूर्व डीएम की जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगा है। पुलिस ने मौके पर जाकर निर्माण रुकवा दिया। निर्माण कराने वाली व्यक्ति से संबंधित जमीन के कागजात तलब किए गए हैं।


एसडीएम आरसी गौतम का कहना है कि पहले चंपावत में डीएम रहे स्वर्गीय वीके पाठक ने कुछ वर्ष पूर्व मंगोली गांव में करीब 18 नाली भूमि क्रय की थी। इस जमीन पर निर्माण की भनक लगने पर पूर्व डीएम की पत्नी दीपा पाठक ने जिलाधिकारी डॉ.अहमद इकबाल से किसी व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर भवन निर्माण करने की शिकायत की। डीएम के निर्देश पर एसडीएम और कोतवाल बीएस बृजवाल ने मौका मुआयना कर निर्माण पर रोक लगाई। एसडीएम का कहना है कि एक व्यक्ति द्वारा यहां दो कमरों का मकान बनाया जा रहा है। शिकायत के बाद निर्माण कार्य में रोक लगा दी गई है। संबंधित जमीन के कागजात मंगाए गए हैं। कागजातों के परीक्षण के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed