{"_id":"59eb76f04f1c1bcc538b84ca","slug":"61508603632-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाकामियों से कटघरे में आई पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाकामियों से कटघरे में आई पुलिस
Updated Sat, 21 Oct 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। क्षेत्र में 18 दिनों के भीतर हुई तीनों चोरियों में से एक का भी सुराग लगाने में पुलिस नाकाम रही है। इन चोरियों ने पुलिस की क्षमता को भी कटघरे में खड़ा कर दिया है। अलबत्ता पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी चोरियों के आरोपियों को पुलिस दबोच लेगी।
नगर में चोरी की पहली घटना तीन अक्तूबर की रात को हुई। तब रामलीला मैदान के पास सुनार राकेश वर्मा की दुकान से चोरों ने लाखों रुपये के सोने के जेवरात साफ कर दिए। इसके बाद 10 अक्तूबर को दिन दहाड़े पिथौरागढ़ मार्ग में पुराने एसबीआई के पास से शिक्षक चंद्रभानु गहतोड़ी के घर का ताला तोड़कर सोने का हार उड़ा लिया। 15 अक्तूबर को दिन में ही व्यापारी जगन्नाथ गोस्वामी की स्कूटी चोरी हो गई। इन स्थानों में दिनदहाड़े हुई चोरियों ने लोगों को हिलाकर रख दिया है। थानाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बृजवाल का कहना है कि क्षेत्र में हुई तीनों चोरियों का खुलासा करने के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं।
इन मामलों में 60 से अधिक बाहरी और स्थानीय लोगों से पूछताछ भी की जा चुकी है। सुनार की दुकान में हुई चोरी का खुलासा करने के लिए उनके और दरोगा हेमंत कठैत के नेतृत्व में दो अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। जबकि शिक्षक के घर से सोने की हार की चोरी की विवेचना दरोगा हरीश प्रसाद और स्कूटी चोरी की घटना की विवेचना एसआई अरविंद कुमार कर रहे हैं। चोरियों का खुलासा करने के लिए स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप की टीम की भी मदद ली जा रही है।