फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   खेतीखान दोहरे हत्याकांड से संबंधित:दूसरी शाखाओं से होगा फिलहाल खेतीखान बैंक का लेनदेन

खेतीखान दोहरे हत्याकांड से संबंधित:दूसरी शाखाओं से होगा फिलहाल खेतीखान बैंक का लेनदेन

Sun, 18 Mar 2018 11:08 PM IST
Updated Sun, 18 Mar 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खेतीखान दोहरे हत्याकांड से संबंधित:दूसरी शाखाओं से होगा फिलहाल खेतीखान बैंक का लेनदेन

विज्ञापन
चंपावत। पिथौरागढ़ जिला सहकारी बैंक (डीसीबी) की खेतीखान शाखा सोमवार को ग्राहकों के लिए नहीं खुल सकेगी। इस शाखा में 16 मार्च की सुबह गार्ड ने बैंक के कैशियर और एक अन्य कर्मी की गोली मार कर हत्या कर दी थी। इस घटना से डीसीबी की अन्य शाखाओं के कर्मी अभी भी डरे-सहमे हैं। डीसीबी के महाप्रबंधक राम अवध ने बताया कि सोमवार को डीसीबी मुख्यालय से उप महाप्रबंधक (डीजीएम) के नेतृत्व में बैंक की टीम भेजी जाएगी। यह टीम यहां के हालात का जायजा लेने के बाद बैंक के कामकाज को जल्द से जल्द सुचारु कराने का प्रयास करेगी।

डीजीएम लक्ष्मी नारायण भट्ट के नेतृत्व में आने वाली टीम में अनुभाग अधिकारी व कुछ अन्य बैंक कर्मी शामिल होंगे। टीम बैंक परिसर में पड़े खून के छींटों को साफ करवाने के अलावा बैंक के कक्षों को व्यवस्थित कराएगी। यहां की स्थिति का आकलन कर अपनी रिपोर्ट मुख्यालय को देगी। सुरक्षागत कारणों से बैंक की खेतीखान शाखा खुलने में विलंब होने तक वैकल्पिक उपाय करने की बात कही गई है। बहरहाल यहां के करीब तीन हजार खातेदारों पर असर न पड़े, इसके लिए व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन

कोट
खेतीखान शाखा में बैनर लगाकर ग्राहकों को डीसीबी की नजदीकी शाखाओं से लेनदेने करने का अनुरोध किया जाएगा। बैंक की सभी शाखाओं के सीबीएस होने से लेनदेन में किसी तरह की अड़चन नहीं आएगी। शाखा के खुलने तक खेतीखान शाखा के ग्राहक पाटी, लोहाघाट, बाराकोट, चंपावत या अन्य किसी नजदीकी शाखा से लेनदेन कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राम अवध, महाप्रबंधक,
पिथौरागढ़ जिला सहकारी बैंक।

खेतीखान में काम नहीं करेंगे नरेश
डीसीबी की खेतीखान शाखा के प्रबंधक नरेश लाल वारदात के बाद से बेहद सहमे हैं। उनका डर इस कदर है कि वे यहां काम करने की हालत में नहीं है। इस संबंध में उन्होंने महाप्रबंधक से गुजारिश भी की है।




बैंकों में पुलिस के गार्ड की ड्यूटी मुमकिन नहीं:एसपी
चंपावत। पिथौरागढ़ जिला सहकारी बैंक के महाप्रबंधक ने चंपावत पुलिस को मेल भेज खेतीखान शाखा और आसपास पुलिस सुरक्षा देने का आग्रह किया है। इधर पुलिस का कहना है कि बैंक में पुलिस द्वारा गार्ड ड्यूटी देने का प्रावधान नहीं है। बैंक को अपनी सुरक्षा व्यवस्था करनी होगी। पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र गुंज्याल का कहना है कि थानाध्यक्ष को खेतीखान क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस कर्मियों से गश्त कराने के निर्देश दिए हैं। ताकि बैंक कर्मी व स्थानीय लोगों में असुरक्षा के भाव से निजात मिल सके। एसपी गुंज्याल ने कहा कि बैंक खुद अपने गार्ड लगाए और सीसीटीवी की पुख्ता व्यवस्था करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed