फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   मेला ड्यूटी भेजे गए नौ पुलिस कर्मी, रात्रि गश्त पर असर

मेला ड्यूटी भेजे गए नौ पुलिस कर्मी, रात्रि गश्त पर असर

Sun, 04 Mar 2018 10:21 PM IST
Updated Sun, 04 Mar 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
मेला ड्यूटी भेजे गए नौ पुलिस कर्मी, रात्रि गश्त पर असर

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। मां पूर्णागिरि मेला ड्यूटी में जाने के चलते आदर्श थाना लोहाघाट में पुलिस कर्मियों की भारी कमी हो गई है। रात्रि गश्त पर भी इसका असर पड़ रहा है। वहीं यहां बच गए जवानों को दिन-रात ड्यूटी करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। लोहाघाट थाने के चार दरोगा, दो हेड कांस्टेबल और तीन महिला कांस्टेबलों की ड्यूटी मां पूर्णागिरि मेले में लगाई गई है।

लोहाघाट के कुल नौ जवान-अधिकारियों को पूर्णागिरि ड्यूटी में भेजा गया है। इससे पूरे थाने की सुरक्षा, रात्रि गश्त, वीआईपी ड्यूटी आदि का जिम्मा प्रभारी कोतवाल के अलावा तीन दरोगा और 10 जवानों पर है। जिसमें चार पुलिस कर्मी ऑफिस में तैनात हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र सिंह बृजवाल का कहना है कि जवानों की कमी के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अब थाना प्रभारी के अलावा दो पुरुष व एक महिला दरोगा, दो जवान चीता मोबाइल टीम में, चार जवान रात्रि गश्त और चार जवान कार्यालय के कामों को देख रहे हैं।
विज्ञापन


जवानों की कमी के कारण रात्रि गश्त प्रभावित हो रही है। रात को बड़ी मुश्किल से दो टीमें ही गश्त पर जा पा रही हैं। थाने में पुलिस कर्मियों की कमी के चले कभी-कभी जवानों को दिन-रात ड्यूटी देनी पड़ रही है। थाने में जवानों की तैनाती करने के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed